गुजरात में कल 140 से 165 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से आ सकता भयंकर तूफ़ान – अलर्ट किया गया जारी

0
440

अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है| वहीं अरब सागर में हवा का दबाव कम हैं जिसके गहराने के कारण उत्पन्न चक्रवात ‘वायु’  महाराष्ट्र से उत्तर में गुजरात की ओर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है| गुजरात में गुरुवार 13 जून को ‘वायु’ चक्रवात 140 से 165 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से आ सकता है, जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने वहां पहले से ही हाई अलर्ट जारी कर दिया है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: भीषण गर्मी में लू लगने के क्या हैं लक्षण कैसे बचे जानिए ये ज़बरदस्त उपाय

जानकारी देते हुए बता दें, कि इस भयानक चक्रवात के कारण गुजरात के स्कूल और कॉलेज दो दिन (12 और 13 जून) के लिए बंद करने के लिए कह दिया गया है| मौसम विभाग के आधिकारिक ट्वीट के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘वायु’ पिछले 6 घंटे में पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर उत्तर की ओर बहुत गंभीर तरीके आगे बढ़ा है | 12 जून को तड़के करीब 02:30 बजे पूर्वी मध्य अरब सागर में गोवा से 450 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में, मुंबई से 290 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और वेरावल (गुजरात) से लगभग 380 किमी की दूरी पर केंद्रित रहा|

मौसम विभाग के मुताबिक़, सुदूर समुद्र में हवा के कम दबाव का क्षेत्र तेजी से बनने के कारण ‘वायु’ के 13 जून को गुजरात के तटीय इलाकों पोरबंदर और कच्छ क्षेत्र में पहुंच सकता है| विभाग ने अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान के और अधिक गंभीर रूप धारण करने की संभावना जाहिर की है| उत्तर की ओर बढ़ता ‘वायु’ 13 जून को सुबह गुजरात के तटीय इलाकों में पोरबंदर से महुवा, वेरावल और दीव क्षेत्र को प्रभावित करेगा|

वहीं अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है, कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मंगलवार को कहा कि तटीय इलाके में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जायेगा|  

इसे भी पढ़े: मौसम का कहर: मोदी के गुजरात के लिए मुआवजे का ऐलान करने पर, कमलनाथ ने कहा- आप देश के पीएम हैं, फिर PMO ने की नई घोषणा

Advertisement