हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019: यहाँ की चारों सीटों पर बीजेपी चल रही है आगे, कांग्रेस को झटका

0
364

हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019: लोकसभा चुनाव के समापन के आज 23 मई को इनके नतीजों का खुलासा भी होना शरू हो गया है| वहीं अब हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, और इन चारों सीटों पर बीजेपी सबसे आगे होते हुए अपनी बढ़त बनाय हुए है।

Advertisement

इसे भी पढ़े: Lok Sabha Chunav Results 2019 :देश का रिजल्ट, जानिये कहा से कौन जीत रहा है

इसके अतरिक्त उत्तर भारत के दूसरे पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी वोटों की जितनी शुरू कर दी गई हैं और यहाँ भी 4 सीटों पर बीजेपी ने अपनी बढ़त कायम कर रखी है। वहीं हमीरपुर लोकसभा सीट से चौथी बार चुआं लड़ रहें अनुराग ठाकुर आगे अपनी बढ़त बनाय हुए हैं , जबकि मंडी सीट पर मौजूदा सांसद राम स्वरूप शर्मा आगे  है। इसी के साथ शिमला लोकसभा सीट पर बीजेपी के सुरेश कुमार कश्यप अपनी बढ़त बनाये हुए हैं| वहीं कांग्रेस के धनीराम शांडिल्य पीछे हैं, इसके अलावा कांगड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी के किशन कपूर आगे हैं और कांग्रेस के पवन काजल इनसे  पीछे चल रहे हैं।

इन तीनों सीटों के साथ-साथ मंडी लोकसभा सीट पर भी मुकाबला काफी रोचक देखने को मिल सकता है| बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही यहां ब्राह्मण उम्मीदवारों को खड़ा किया है| बीजेपी ने यहाँ मौजूदा सांसद रामस्वरूप शर्मा को और कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है|

इसे भी पढ़े: Lok Sabha Chunav Results 2019 :देश का रिजल्ट, जानिये कहा से कौन जीत रहा है

Advertisement