किसी भी भाषा को हिंदी में करे ट्रांसलेट, ये मोबाइल एप आएंगे काम

0
1538

Hindi Diwas 2019: आज पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है| हमारे देश में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को ही हिंदी दिवस मनाया जाता है| आजकल कुछ ऐसे एप्स उपलब्ध है, जिसकी मदद से आप हिंदी के साथ-साथ 100 अलग-अलग भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं। इसके साथ ही फोन में मौजूद किसी दूसरे एप के टेक्स्ट को भी अनुवाद कर सकते है| आप यात्रा करते समय भी इसका इस्तेमाल कर सकते है| आईये जानते है इन एप्स के बारे में – 

Advertisement

इसे भी पढ़े: हिंदी दिवस कब मनाया जाता है, जानिए इसका इतिहास और दिलचस्प बातें

1.Google Translate

यदि हम हिंदी में अनुवाद की बात करे तो गूगल ट्रांसलेशन का नाम सबसे पहले आता है। हाल ही में इस ऐप में ऑफलाइन अनुवाद का भी फीचर जोड़ा गया है। इस एप की मदद से अंग्रेजी सहित 103 भाषाओं की अनुवाद आप हिंदी में कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन करीब 60 भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं।

2.Translate: text & voice translator

इस ऐप की मदद से आप आप हिंदी सहित 100 अलग-अलग भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में मौजूद किसी दूसरे एप के टेक्स्ट को भी अनुवाद किया जा सकेगा। यदि आप किसी देश की यात्रा पर हैं, तो यह एप काफी मददगार है। इसमें आप बोलकर भी अनुवाद कर सकते हैं या फिर आपका दोस्त अंग्रेजी में बोल रहा है, तो आप एप का वॉयस रिकॉग्निशन को ऑन करके हिंदी में उसकी बातों को समझ सकते हैं।

3.Hindi English Translator

इस एप की मदद से आप अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी आसानी से सीख सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप में कई भाषाओं से अनुवाद का भी ऑप्शन है। इसे आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

4.All Language Translator Free

इस एप की मदद से आप किसी भी भाषा का हिंदी में अनुवाद कर सकते हैं। इसमें करीब 180 भाषाओं का सपोर्ट है। यह एप आपके मैसेज और लंबे लेख को भी हिंदी में अनुवाद कर सकता है।

5.English Hindi Dictionary

यह एप डिक्शनरी के साथ-साथ अनुवादक का भी काम करता है। इस एप में ऑफलाइन फीचर भी है। इसमें हिंदी-अंग्रेजी सीखने के लिए इसमें गेम भी दिए गए हैं। इस एप को आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप में उच्चारण करने का तरीका भी बताया गया है।

इसे भी पढ़े: वर्ल्ड रैंकिंग की टॉप 300 में भारत की एक भी यूनिवर्सिटी नहीं, ये है पहले नंबर पर

Advertisement