होली खेलने में फटी स्किन और उलझे बाल से बचने के लिए, अपनाएं ये आसान टिप्स

    0
    499

    रंगों का त्यौहार होली है, त्यौहार में केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग होता है, जिससे त्वचा और बालों को बहुत ही नुकसान होता है| नकली रंग बालों और त्वचा की भी नमी खत्म कर देते है, जिससे बाल और त्वचा रूखी हो जाती है, फिर इनकों सही करने में हफ्तों लग जाते हैं| आप इन आसान टिप्स के द्वारा बाल और त्वचा को रंगों के बुरे प्रभाव से बचा सकते है|

    Advertisement

    1. बालों में तेल लगाएं

    होली के दिन बालों में तेल अधिक लगाए इससे आपके बाल रंगों की पकड़ में नही आएंगे और रूखे होने से बच जाएंगे आप नारियल या बादाम का तेल लगाएं, तेल से आपके बालों और त्वचा को अधिक नुकसान नहीं होगा|

    ये भी पढ़ें: क्या आप अपने बालों की कीमत जानते हैं अगर नहीं मालूम तो यहाँ देखें…

    2. सनस्क्रीन

    आप प्रतिदिन सनस्क्रीन का प्रयोग करते होंगे, होली के दिन इसे लगाना बिलकुल भी न भूले| जिससे जो भी हिस्सा धूप की चपेट में आएगा, उसे सनस्क्रीन से अच्छे से कवर कर हो जायेगा क्योंकि, होली के रंगों और धूप की रोशनी से तेज़ी से त्वचा रूखी होती है|

    3. नेल पेंट

    होली खेलने में हाथों और पैरों के नाखूनों का बुरा हाल हो जाता है, सारे रंग मिक्स होकर जब नाखूनों में भर जाते हैं तो वो और भी बुरे लगते हैं, आप इससे बच सकते है आपको होली वाले दिन नेल पेंट नाखूनों के ऊपर ही नहीं बल्कि नीचे की तरफ भी लगाएं| आप बाज़ार से ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लें सकते है, इसका प्रयोग लड़के भी कर सकते है|

    ये भी पढ़ें: सावधान : ज्यादा पसीना आना भी हो सकता खतरनाक

    Advertisement