लद्दाख बॉर्डर पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई भिड़ंत, दोनों तरफ बढ़ाई गई सैनिकों की संख्या

0
418

पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच बुधवार को भारत और चीन के सैनिक भी पूर्वी लद्दाख में आपस में भिड़ गए| मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच काफ़ी देर तक धक्का-मुक्की होती रही| यह घटना 134 किलोमीटर लंबी पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर हुई, जिसके एक तिहाई हिस्से पर चीन का नियंत्रण है| भारतीय सैनिक पेट्रोलिंग पर थे, उसी दौरान उनका सामना चीन के पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी के सैनिकों के साथ हो गया, चीनी सैनिक उस जगह पर भारतीय सैनिकों की मौजूदगी का विरोध करने लगे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई|

Advertisement

ये भी पढ़े: UNHRC में भारत ने पाक को लगाई कड़ी फटकार, कहा – ‘भारत अपने आंतरिक मामले में कोई हस्तक्षेप स्वीकार नहीं कर सकता’

दोनों देशों की तरफ से इलाके में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी गई, देर शाम तक दोनों में संघर्ष जारी रहा, इसके पश्चात दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई, तब दोनों देशों के बीच संघर्ष तब शांत हुआ । मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय सैनिक भारतीय सीमा में थे, इसलिए चीन की आपत्ति करने पर वे वहां से नहीं हटे।

गौरतलब है कि चीन लगातार लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) का उल्लंघन करता रहता है। इससे पहले चीनी सैनिकों ने पिछले साल जुलाई लद्दाख के उत्तरी हिस्से में घुसपैठ कर तंबू लगा दिए थे। इसके बाद दोनों सेनाओं के बीच पहली बार आमना – सामना हुआ।

ये भी पढ़े:  POK के इस मानवाधिकार कार्यकर्ता ने पाकिस्‍तान पर कसा तंज, जानें- क्‍या कहा     

Advertisement