कपिल देव की बायोपिक फिल्म ’83’ में रणवीर की पत्नी बनेंगी दीपिका, कर रही हैं कड़ी मेहनत Watch Video

0
551

बॉलिवुड ऐक्‍टर रणवीर सिंह बहुत जल्द आप लोगों के सामने आने वाले हैं, क्योंकि इनकी एक और फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है| बता दें, कि रणवीर सिंह काफी दिनों से लन्दन में अपनी आने वाली फिल्म ’83’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वह कपिल देव का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। वहीं पहले खबर थी, कि इस फ़िल्म में रणवीर की पत्नी का किरदार उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण निभाएंगी| अब इस बात को रणवीर ने खुद ही साफ कर दिया है।

Advertisement

इसे भी पढ़े: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल के घर आयी एक और नन्ही परी, रखा है यह नाम

ऐक्‍टर रणवीर सिंह ने बुधवार 12 जून को 4 ट्वीट किए। पहला ट्वीट करते हुए उन्होंने बताया कि, दीपिका ’83’ की टीम में शामिल हो गई हैं। वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि, मेरी पत्नी से बेहतर मेरी पत्नी का रोल और कौन कर सकता था? दीपिका फिल्म ’83’ में रोमी देव का किरदार निभाएंगी। जीनियस कास्‍टिंग कर्टसी कबीर खान।

 तीसरा ट्वीट करते हुए रणवीर ने कुछ फोटो भी शेयर की है, उसमें वह खुद, दीपिका और कबीर खान क्‍वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीर में वो खिलखिला कर हंसते नजर आ रहें हैं |

रणवीर सबसे मजेदार चौथे ट्वीट में  4 सेकंड की एक विडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें रणवीर के बम पर दीपिका बैट से मार रही हैं और वह उछल रहे हैं। इसे शेयर करते हुए ऐक्‍टर ने लिखा, ‘मेरी जिंदगी की कहानी, रील और रियल!’

इसे भी पढ़े: Saaho Poster: श्रद्धा कपूर ने फैंस में बढ़ाई एक्साइटमेंट, ऐसा है ‘साहो’ का फर्स्ट लुक

Advertisement