क्‍या डायबीटीज के मरीज को खाना चाहिए अनानास – आप भी जान ले

0
2052

डायबिटीज की समस्या निरंतर बढ़ती जा रही है, जिससे लोग काफी परेशान रहते हैं| जो लोग इस समस्या से ग्रसित हैं, उन्हें यह अच्छी तरह से ज्ञात है, कि डायट का उनकी ब्‍लड शुगर कंट्रोल में कितना अहम रोल होता है। बता दें कि, कुछ फल ऐसे होते हैं, जिन्हें शुगर का सामना कर रहें मारीजों को खाने से रोका जाता है, परन्तु कुछ फल ऐसे भी हैं, जो शुगर के मरीजों के लिए मादगार साबित होते हैं,  इसी तरह क्या डायबिटीज के मरीज को अनानास खाना चाहिए ? आईये जानते है, इसके बारें में-

Advertisement

यह भी पढ़े : सावधान : ज्यादा पसीना आना भी हो सकता खतरनाक

डायबिटीज में अनानास खाने से अनेको फायदे मिलते हैं| अनानास में बहुत सारे विटमिन पाए जाते है, और इसमें मिनरल के अलावा बड़ी मात्रा में रेशे या फाइबर मौजूद रहते हैं| ये रेशे और फाइबर डायबीटीज से ग्रसित लोगों के लिए काफी मददगार साबित होते हैं, और इस बड़े से फल में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पायी जाती है|

डायबीटीज पर हुई रिसर्च के मुताबिक़, इस फल का सेवन करने से ब्‍लड शुगर काफी मात्रा में कम होता है और इसमें कलेस्‍ट्रॉल भीकम पाया जाता है| इसे खाने से पेट की समस्या बहुत कम होती हैं और खाना भी आसानी से पच जाता है| इसके अतिरिक्त अनानास आंतों को फैट का अवशोषण करने पर भी रोक लगाता है|

अनानास का ग्‍लाइसीमिक इंडेक्‍स होता है अधिक  

अनानास का ग्‍लाइसीमिक इंडेक्‍स और फलों की तुलना में अधिक होता है, इसलिए इसका सेवन करने पर काफी तेजी से खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाती हैं| इसके लिए ग्‍लाइसीमिक इंडेक्‍स (जीआई) में खाद्य पदार्थों की रैंकिंग की जाती है| जिन पदार्थों की जीआई रैंकिंग 55 तक ही निकलती है, उन्‍हें लो जीआई मान लिया जाता है। 

डायबीटीज में खाया जा सकता है अनानास

अनानास डायबिटीज से पीड़ित लोग खा तो सकते हैं, लेकिन इसकी एक बड़ी परेशानी हैं| इस ताजे फल की जीआई रैंकिंग 59 होती है। इसकी रैकिंग और सभी फलों की तुलना में काफी अधिक होती है| तो क्या इसे ध्यान में रखते हुए डायबिटीज के मरीजों को अनानास नहीं खाना चाहिए ? जानकारो ने इसका जवाब देते हुए बताया है, कि डायबीटीज से ग्रसित लोग अनानास का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए|

इसके अतिरिक्त इसका सेवन बिना मलाई वाले दही, या अंकुरित दालों के साथ भी कर सकते है। ऐसा करने से डायबीटीज के लोग अपना ब्लड शुगर कंट्रोल में कर सकते हैं| आपको डायबीटीज में अनानास खाना है, या नहीं| यह फैसला आप अपनी ब्‍लड शुगर लेवल के आधार पर कीजिए। आवश्यकता के अनुसार आप अपने डॉक्‍टर की सलाह ले सकते हैं, और उसकी निर्धारित की गई मात्रा में अनानास खा सकते हैं।

यह भी पढ़े: ये हार्मोन्स ही बनाते है, शरीर को स्वस्थ

Advertisement