डायरिया से जुड़ी ये आम गलतफहमियां अक्सर लोगो को रहती है

0
383

कभी- कभी लोगों को अचानक डायरिया या दस्‍त जैसी समस्याए उत्पन्न हो जाती है, जिससे काफी लोग परेशान और घबरा जाते हैं| इसके अतिरिक्त डायरिया से जुड़ी आम गलत फहमियां लोगों को रहती हैं| बता दें कि, लोगों को डायरिया की समस्या तब होती है, जब वह अपने खान- पान में अच्छे से ध्यान नहीं देते| डायरिया की समस्या लोगों दो या तीन दिन रहती हैं, लेकिन यह समस्या अधिक हो जाती हैं, तो लोगों को डॉक्टर के पास भी जाना पड़ जाता है|

Advertisement

ये भी पढ़े:ये हार्मोन्स ही बनाते है, शरीर को स्वस्थ

अधिकतर लोग डायरिया की समस्या को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खों का प्रयोग करते हैं| वहीं डायरिया को लेकर कुछ ऐसी जानकारियां दी गई हैं, जो बहुत कम सच हैं। ऐसी ही जानकारियों से काफी लोग घबरा जाते हैं, इसलिए अब घबराने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं हैं| आप भी जान लीजिये इसके बारें में-

यदि खूनी दस्त आ रही है  

यदि मल में खून आए तो यह सत्य है, कि यह कैंसर की निशानी है, लेकिन ज़रूरी नहीं होता है, कि खून आने से कैसर ही है| पेट में और भी कई समस्याएं होने से भी मल में खून आने लगता है, इसलिए अब कभी भी आपके साथ ऐसा हो, तो आपको परेशान या घबराने की जरूरत नहीं है| इसके लिए आप सबसे पहले अपनी डॉक्‍टरी जांच करा लें|

दांत निकलने के कारण होते हैं दस्‍त 

अक्सर बच्चों के माता-पिता ऐसा सोचते हैं, कि छोटे बच्‍चों के दांत निकलने के कारण दस्‍त होते हैं, लेकिन यह साबित नहीं किया जा सकता है| दस्त और दांत निकलना ये दोनों चीजें साथ हो सकती हैं परन्तु, दांत निकलने को दस्‍त का कारण नहीं बताया जा सकता,  इसलिए अब यदि आपके बच्चे को दस्त की समस्या हो, तो एक बार डॉक्टर के पास जरुर लेकर जाएँ|

ये भी पढ़े: सावधान : ज्यादा पसीना आना भी हो सकता खतरनाक 

इसका सेवन करने से हो सकता है फायदा 

दस्‍त में आप ब्रेड, चावल, सेब और केले का सेवन डायरिया से निपटने के लिए कर सकते हैं, लेकिन इसका सेवन करने से पूरी तरह से डायरिया को समाप्त नहीं किया जा सकता है, क्योंकि, इसमें कुछ खास आवश्यक तत्व नहीं पाए जाते|  

कुछ न खाएं तो दस्‍त अपने आप रुक जाएंगे

बार-बार होने वाले दस्‍त में शरीर से पानी के साथ चीनी और नमक भी निकल जाता है, इसलिए यह आवश्यक है, कि दस्‍त होने पर पानी, नमक, नीबू के साथ हल्‍का भोजन खाया जाए। ऐसा न करने पर शरीर कमजोर हो जाएगा और बच्‍चों व बुजुर्गों के लिए यह जानलेवा साबित हो सकता है।

ये भी पढ़े: मनुष्य को कितना पानी जरुरी है दिन भर में पीने के लिए – जान लें अभी यहाँ से

Advertisement