उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गठबंधन करने वाली पार्टियों में सीटें तय हो गई हैं बता दें कि समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के बीच आज बटवारे के बाद सीटें तय हो चुकी है। अब सपा और बसपा दोनों पार्टी मिलकर 75 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और वहीं बहुजन समाज पार्टी को 38 सीटें मिली हैं | इस बटवारे के बाद बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो अध्यक्ष मायावती तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंजूरी के बाद ही दोनों पार्टियों ने आज 21 फरवरी को अपनी सीट की घोषणा की है।
ये भी पढ़े: समाजवादी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की एक और नयी सूची
इसके अतिरक्त दोनों पार्टियाँ अमेठी और रायबरेली में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी | पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को अधिक सीटें प्राप्त हुई हैं और बहुजन समाज पार्टी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिक सीटें दी गई हैं।
सपा पार्टी की सीटें
लिस्ट के अनुसार, सपा को पश्चिम, अवध, बुंदेलखंड और पूर्वांचल में सीटें प्राप्त हुई हैं। कैराना, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गाजियाबाद, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, खीरी, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, इटावा, कन्नौज, कानपुर, झांसी, बांदा, कौशाम्बी, फूलपुर, इलाहाबाद, बाराबंकी, फ़ैजाबाद, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्टसगंज सीटों पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी |
ये भी पढ़े: मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोलीं – BJP बात तो सच कह रही है
बसपा पार्टी की सीटें
लिस्ट के मुताबिक, सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, फतेहपुर सिकरी, आंवला, शाहजहांपुर, धौरहरा, सीतापुर, मिश्रिख मोहनलालगंज, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, अकबरपुर, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, अम्बेडकरनगर, कैसरगंज, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, बांसगांव, लालगंज, घोसी, सलेमपुर, जौनपुर, मछलीशहर, गाजीपुर, भदोही में बहुजन समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी |
ये भी पढ़े: अमेठी में प्रियंका गांधी के विरोध में लगे पोस्टर में यह क्या लिखा गया