लोकसभा चुनाव 2019 : सपा नें जारी की 6 कैंडिडेट्स की लिस्ट ,मुलायम मैनपुरी से लड़ेंगे चुनाव

0
301
फाइल फोटो

लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी दल लगे हुए है, समाजवादी पार्टी ने इसमें एक कदम बढ़ाते हुए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है | इस लिस्ट में  6 कैंडिडेट्स को शामिल किया गया है | जिसमें पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को भी प्रत्याशी बनाया गया है | मुलायम सिंह मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ेंगे |

Advertisement

समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के साथ लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है | सपा उत्तर प्रदेश की लोकसभा की 37 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारेगी | जिसमे उसने कल छ: प्रत्याशियों के नाम घोषित किये है | इसमें मुलायम सिंह मैनपुरी, बदायूं सीट से धर्मेन्द्र यादव, फिरोजाबाद से पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव, बहराइच से शब्बीर बाल्मीकि, रॉबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल और इटावा सीट से कमलेश कठेरिया को उम्मीदवार बनाया है |

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 : सपा-बसपा गठबंधन में तय हुईं सीटें देखें पूरी लिस्ट

2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 80 में से 5 सीटें ही मिल पायी थी | इसमें जीतने वाले प्रत्याशियों में मुलायम सिंह, उनके भतीजे धर्मेन्द्र यादव, अक्षय यादव और बहू डिंपल यादव शामिल थीं | डिंपल यादव ने कन्नौज सीट से चुनाव लड़ा था |

गुरुवार को कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनाव के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है, इसमें 11 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के है और 4 उम्मीदवार गुजरात के लिए तय किये गए है | समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया गया है, लेकिन फिर भी उसके लिए अमेठी और रायबरेली की सीटें छोड़ दी गई हैं | आरएलडी मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीटों पर चुनाव लड़ेगी |

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस के 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Advertisement