मनोज सिन्हा को बनाया गया जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल, जीसी मुर्मू बनेगे देश के CAG

0
345
Manoj Sinha

जम्मू कश्मीर में प्रशासक का बदलाव करते हुए अब राज्य के नये उपराज्यपाल के रूप में मनोज सिन्हा को नियुक्त किया गया है| प्रदेश के पूर्व उपराज्यपाल जीसी मुर्मू को CAG के संविधानिक पद पर नियुक्त किया जाएगा जोकि जल्द ही ऑडिटर राजीव महर्षि 64 वर्ष के होने हो चुके है जिससे पद जल्द ही खाली होने जा रहा है| और संविधानिक पद को खाली नहीं छोड़ा जा सकता|

Advertisement

राष्ट्रपति कार्यलय में राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के रूप में गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए, मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का नया उपराज्यपाल घोषित कर दिया है| इससे पहले मनोज राज्य रेलमंत्री के तौर पर भी कारभार संभाल चुके है परन्तु 2019 के चुनाव में वे गाजीपुर सीट से हार गए थे| मनोज सिन्हा IIT BHU के छात्र भी रह चुके है|

वहीँ गिरीश चंद्र मुर्मू (Girish Chandra Murmu) 1985 बैच के IAS अफसर है और इन्होने पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ MBA बर्मिंघम यूनिवर्सिटी से किया है| ये तेज़ तरार ऑफिसर में से एक माने जाते है और प्रधानमन्त्री मोदी के सीएम पद पर रहते हुए उनके सचिव के तौर पर कार्य कर चुके है| गिरीश चंद्र मुर्मू को मोदी जी के करीबी में माना जाता है|

Advertisement