मोदी सरकार में वो चर्चित चेहरे जो पिछली बार मंत्री बने, लेकिन इस बार नही मिल पाया मौका

0
301

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं। गुरुवार शाम लगभग सात बजे उन्होंने राष्ट्रपति भवन में पीएम पद की शपथ ग्रहण की । गैर कांग्रेसी सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार शपथ लेने वाले वह पहले नेता हैं। इस शपथ समारोह में देश विदेश के विविध क्षेत्रों के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मोदी के दूसरे कार्यकाल में उनके अतिरिक्त  24 कैबिनेट मंत्रियों, 9 राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) सहित 57 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

Advertisement

मोदी कैबिनेट में इस बार में 13 ऐसे मंत्री है, जो पिछली मोदी सरकार में मंत्री थे परन्तु इस बार उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है| इनमें से कुछ तो ऐसे लोग है, जिनका नाम जानकर आप आश्चर्य में पद जायेंगे|  आइए जानते है, उनके बारे में –

ये भी पढ़े: मोदी सरकार में किसे मिला कौन सा मंत्रालय, अमित शाह और राजनाथ सिंह को दी गई ये जिम्मेदारी  

1.सुषमा स्वराज वर्ष 2014 में सुषमा स्वराज को विदेश मंत्रालय का पदभार दिया गया, जिसे उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए अपने पांच वर्षो का कार्यकाल पूरा किया| इस वर्ष उनका स्वास्थ्य ठीक न होनें के कारण इस सरकार में शामिल नहीं हुईं |   

2.अरुण जेटली – अरुण जेटली पिछली सरकार में वित्त मंत्री थे, परन्तु इस बार वह सरकार से बाहर हैं, क्योंकि उन्होंने स्वयं ही स्वास्थ्य ठीक न होनें के कारण  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र के माध्यम से मंत्री पद का पदभार न देने की अपील की थी|

3.महेश शर्मा उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्धनगर सीट से जीतकर संसद पहुचनें वाले महेश शर्मा पिछली सरकार में महेश शर्मा केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री थे, परन्तु इस बार इन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है|

4.सुरेश प्रभु – सुरेश प्रभु को पिछली सरकार में पहले केंद्रीय रेलमंत्री बनाया गया था, बाद में उन्हें वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री बनाया गया, लेकिन नई सरकार में उन्हें जगह नहीं मिल पाई है|

5.जे पी नड्डा पिछले कार्यकाल में नड्डा जी स्वास्थ्य मंत्री थे, परन्तु इस बार उनका नाम भी मंत्रियों की सूची में शामिल नहीं किया गया, परन्तु यह अनुमान लगाया जा रहा है, कि उन्हें बीजेपी अध्यक्ष बनाया जा सकता हैं|   

6.राज्यवर्धन सिंह राठौर वर्ष 2014 में राज्यवर्धन सिंह राठौर को  पूर्व ओलंपियन और खेल व सूचना और प्रसारण मंत्रालय का पदभार दिया गया था, परन्तु इस बार इनका नाम मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किया गया है|  

7.मेनका गांधी पिछले लोक सभा चुनाव में मेनका जी पीलीभीत से जीतकर आई थीं और उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया था| इस बार वह सुल्तानपुर लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंची हैं, परन्तु इस सरकार में उन्हें जगह नहीं मिल पाई है|

8.जयंत सिन्हा वर्ष 2014 में जयंत सिन्हा को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और बाद में केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री का पदभार दिया गया था, परन्तु उन्हें इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है|  

9.उमा भारती – पिछली सरकार में उमा भारती केंद्रीय मंत्री थीं, परन्तु नई सरकार में जगह नहीं मिली है|

10.मनोज सिन्हा पिछले लोक सभा चुनाव में मनोज सिन्हा गाजीपुर से चुनकर आए थे, उन्हें मंत्री पद दिया गया था| इस बार इस बार मनोज सिन्हा चुनाव हार गए|

11.रामकृपाल यादव इस लोक सभा चुनाव में लालू यादव की बेटी मीसा भारती को मात देने वाले रामकृपाल यादव को मंत्री पद नही दिया गया, जबकि पिछली सरकार में रामकृपाल यादव केंद्रीय मंत्री थे|

12.अनंत कुमार हेगड़े अनंत कुमार हेगड़े नें उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट पर बीजेपी का परचम लहराया, परन्तु उन्हें मंत्री पद से वंचित कर दिया गया |    

13.शिव प्रताप शुक्ल – भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में शिव प्रताप शुक्ल का नाम लिया जाता है|  इस बार इन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया, जबकि पिछली सरकार में शिव प्रताप शुक्ल केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री थे|

ये भी पढ़े: PM नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण करने के बाद , अमेरिका ने कह दी बड़ी बात – यहाँ देखें

Advertisement