Motorola ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया Moto E6s, जानिए कीमत और Specification

0
374

आज सोमवार 16 सितंबर को चीनी स्मार्टफोन मेकर Motorola ने भारत E सीरज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है| बताया जा रहा है कि, E सीरीज के ये स्मार्टफोन बजट सेग्मेंट के होते हैं| Motorola ने भारतीय बाजार में Moto E6s  को लॉन्च किया है, जिसमें MediaTek का प्रोसेसर भी उपलब्ध कराया गया है| इस स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB इंटर्नल स्टोरेज दिया गया है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: Apple ने लॉन्च किए iPhone 11, 11 Pro, 11 Pro Max, जानिए इनके फीचर्स और कीमत

इस फोन की कीमत 7,999 रुपये तय की गई है| ये फ़ोन यूजर्स को 23 सितंबर से मिलने शुरू हो जाएंगे| इसे आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन खरीद सकते हैं| यह फोन दो कलर में उपलब्ध होगा| यह कलर वेरिएंट्स – Rich Cranberry और Polished Graphite में खरीदे जा सकते हैं| ऑफर के तौर पर आपको इसकी खरीदारी करने पर   2200 रुपये का जियो कैशबैक भी दिया जाएगा और साथ ही 3000 रुपये वैल्यू का Cleartip वाउचर भी  मिलेगा| 

जानिए इसके फीचर्स के बारे में 

इस फोन में 6.1 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, और इसमें वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है| इसके साथ ही इसमें  2.0GHz का MediaTek Helio P22  दिया गया है| फोन में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटर्नल स्टोरेज उपलब्ध कराई गई है, जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ा सकते हैं| 

इसके अलावा इसमें फोटॉग्रफी के लिए 13 मेगापिक्कसल का मुख्य रियर कैमरा दिया गया है| वहीं साथ ही दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का जो डेप्थ सेंसिंग के लिए दिया गया है| सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है| यह डुअल सिम स्मार्टफोन Android Pie पर चलेगा| 

इस स्मार्टफोन में 3,000mAh की बैटरी दी गई है| जिसको चार्ज करने के लिए 10W का चार्जर दिया गया है| इसमें कनेक्टिविटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है| इसके साथ ही इसमें स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 4G LTE, Bluetooth, GPS, A GPS जैसे फीचर्स शामिल किये गए है|

इसे भी पढ़े: चीन की टेक कंपनी Gionee ने लॉन्च की Smart ‘Life’ Watch, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

Advertisement