मुंबई में कोरोना बढ़ा ! 6 दिन में आये 13 हजार मामले, 305 बिल्डिंग हुई सील

0
500

कोरोना वायरस ने एक बार फिर से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हलचल मचा दिया है। बीते दिन शुक्रवार की बात करें तो, अकेले मुंबई में ही कोरोना वायरस के 3 हजार नए मरीज मिले हैं, जो कि इस महामारी के शुरुआत होने के पश्चात सबसे अधिक है। बृहन्मुंबई नगरपालिका के अनुसार, 14 मार्च से लेकर 19 मार्च के बीच केवल मुंबई में ही कोरोना वायरस के 13 हजार 912नए मामलों की पुष्टि हुई है। मुंबई में कोरोना का कहर इस कदर बढ़ बढ़ रहा है कि जिसके चलते 305 इमारतें सील की जा चुकी हैं।

Advertisement

HSSC Jobs: पटवारी भर्ती के लिए जल्द कर दें अप्लाई

नए मामलों का रिकॉर्ड दो बार टूटा इस हफ्ते

मुंबई में फरवरी के मध्य से कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोत्तरी होना शुरू हो गया था। लेकिन इस हफ्ते आने वाला नया मामला सभी को चौकन्ना कर दिया है और मुंबई में रोजाना आने वाले मामलों की संख्या लगभग 3 हजार तक पहुंच चुकी है। लेकिन यह आंकड़ा 7 अक्टूबर 2020 के बाद सबसे अधिक है जब एक दिन में कोरोना वायरस के 2 हजार 848 मामले सामने आए थे। यह रिकॉर्ड इस हफ्ते में दो बार टूटा चुका है। पिछले दो दिन की बात करें तो 18 मार्च को मुंबई में कोविड-19 के 2 हजार 877 केस आए और 19 मार्च को यहां 3 हजार 62 नये मामले देखने को मिले हैं।

इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा अब Whatsapp

मुंबई के बीते छह दिन सबसे भारी

मुंबई के बीते छह दिन सबसे भारी साबित हुए नजर आयें हैं। ऐसे समय में कंटेनमेंट जोन्स के साथ ही सील होने वाली इमारतों की संख्या भी बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले हफ्ते की बात करें तो 13 मार्च को यहां 31 कंटेनमेंट जोन थे और 220 बिल्डिंग सील्ड थीं लेकिन 18 मार्च तक कंटेनमेंट जोन बढ़कर 34 हो गए तो वहीं इमारतें की संख्या बढ़कर 305 हो गयी हैं।

Babita Phogat Sister Suicide

Advertisement