मुंबई में फुटओवर ब्रिज गिरा, हादसे में 6 लोगों की मौत और 33 के घायल की खबर

0
247

मुंबई जैसे बड़े शहर में एक बहुत ही खतरनाक हादसा हुआ हैं, जिसमें कुछ लोगों की जाने चली गई और काफी लोग घायल हो गये हैं| जानकारी देते हुए बता दें, कि छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पास फुटओवर ब्रिज गिर गया है| इस बड़े हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 33 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई हैं|

Advertisement

बता दें, कि यह हादसा लोगों के ऑफिस से लौटने के समय हुआ, जिसके कारण ब्रिज पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे| मुंबई पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ‘टाइम्‍स ऑफ इंडिया बिल्डिंग के पास सीएसटी (CST) के प्‍लेटफॉर्म संख्‍या एक को बीटी लेन से जो फुटओवर ब्रिज जोड़ने का काम करता है, वह ब्रिज गिर गया|

इसे भी पढ़े: गृह मंत्रालय ने जारी किया दिशा निर्देश, कश्मीरियों की सुरक्षा को करें सुनिश्चित

वहीं पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है, कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| अब इस हादसे से मुंबई में ट्रैफिक काफी लगा हुआ है| सीएसटी रेलवे स्‍टेशनके बाहर यह हादसा हुआ है| प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लगभग 23 लोगों को सेंट जॉर्ज और जीटी अस्पताल में एडमिट कराया गया है|

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र पीएम मोदी जी ने भी फुटओवर ब्रिज हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति चिंता प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ‘मुंबई में फुटओवर ब्रिज हादसे में लोगों की जान जाने से बेहद आहत हूं| मेरी संवेदनाएं शोक संतप्‍त परिवारों के साथ हैं| घायलों के जल्‍द से जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं|

इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि, ‘मैं भी इस हादसे की खबर सुनकर दुखी हूं|’ इसी के साथ कहा कि बीएमसी कमिश्‍नर और मुंबई पुलिस के अधिकारियों से बात की और उन्‍हें रेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ मिलकर राहत कार्य तेजी के साथ करने के लिए आदेश दिए’|

इसके अलावा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवार जनो  को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये मुवावजे के रूप में देने की घोषणा की है|

इसे भी पढ़े: कानपुर का लाल MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद, बूढ़े पिता नहीं छिपा पा रहे अपना गम

Advertisement