प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत, Live Update

0
332

राष्ट्रीय खेल दिवस: आज 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है| आज इसी मौके परशामिल होने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंच चुके हैं, और अब वह कुछ समय पश्चात् ही ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की शुरुआत करेंगे| इस मूवमेंट का उद्देश्य लोगों को फिट रहने के लिए जागरूक बनाना है। यह ख़ास दिन हर साल 29 अगस्त को ही मनाया जाता है। फिट इंडिया मूवमेंट में उद्योग जगत, फिल्मी जगत, खेल जगत के साथ-साथ अन्य अनेक हस्तियां शामिल होंगी।  

Advertisement

इसे भी पढ़े: स्वदेश लौटने के बाद पीवी सिंधु ने की पीएम मोदी से मुलाकात,मेडल पहनाकर दी जीतने की बधाई

इंदिरा गांधी स्टेडियम में फिट इंडिया मूवमेंट की लॉन्चिंग के इस ख़ास मौके पर कलाकारों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जा रही है।

इस लॉन्चिंग के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी उपस्थित रहेंगे |

फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत कर दी गई जिसमें लोगों को फिटनेस के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

वहीं केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा- देश भर से लोग फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में हम इस मूवमेंट को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।’

फिल्म ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी एक विडियो शेयर करते हुए लोगों से फिट इंडिया मूवमेंट में शामिल होने के लिए गुजारिश की है|

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत आज सुबह 10 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में कर चुके हैं| 

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी एक विडियो  शेयर किया और लोगों से फिट इंडिया मूवमेंट में शामिल होने की अपील की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी फिट इंडिया मूवमेंट के समर्थन में अपना एक विडियो ट्विटर पर शेयर किया और लोगों से इसमें शामिल होने की गुजारिश की| 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लोगों से फिट इंडिया मूवमेंट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

बॉक्सर मेरी कोम ने भी फिट इंडिया मूवमेंट के समर्थन में अपने ट्विटर अकाउंट पर यह विडियो शेयर करते हुए  लिखा- रेडी टू गो फॉर फिट इंडिया मूवमेंट।

वहीं जानकारी देते हुए बता दें कि, भारत में हर साल 29 अगस्त खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है| इसी दिन हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्मदिन भी मनाया जाता है।

इसे भी पढ़े: तीन देशों की यात्रा के बाद भारत लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Advertisement