National Technology Day 2019: 1998 में 11 मई को ही भारत ने किया था पहला सफल परमाणु परीक्षण


हमारे देश में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस प्रत्येक वर्ष 11 मई को मनाया जाता है| आज ही के दिन ही वर्ष 1999 में भारत ने पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया था| इसकी सफलता के बाद ही भारत विश्व के सामने एक परमाणु संपन्न राष्ट्र बना था|

Advertisement

इस उपलक्ष्य में तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया, तब से लेकर आज तक हम आज के दिन को नेशनल टेक्नोलॉजी डे के रूप में मनाते आ रहे है|

ये भी पढ़ें: सैटेलाइट्स आखिर स्पेस में करता क्या है ? जानिए इसी से जुड़ी कुछ रोचक बातें

11 मई का दिन भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इस दिन भारत ने परमाणु परीक्षण के अलावा और कई उपलब्धियां हासिल की थी| आज ही के दिन भारत ने अपना पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट का परीक्षण किया था | इस एयरक्राफ्ट का नाम  हंसा-3 था| इस एयरक्राफ्ट में दो व्यक्तियों को बैठने की व्यवस्था थी| इसका प्रयोग एविएशन फ्लाइट ट्रेनिंग और निजी उड़ान के लिए किया जाता है|

इसके अलावा 11 मई 1998 को त्रिशूल मिसाइल का निर्माण भारत द्वारा किया गया था| यह एक शार्ट रेंज की मिसाइल थी| भारत में प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने और आज के दिन छात्रों और अध्यापकों का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के लिए नेशनल टेक्नोलॉजी डे मनाया जाता है | जिससे भारत एक उन्नतशील और प्रगतिशील राष्ट्र बन सके |

ये भी पढ़ें: ब्लैक होल की पहली तस्वीर अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा जारी की गई – आप भी देखिये

Advertisement