हड़ताल पर होंगे आज देशभर के 3 लाख डॉक्‍टर, ओपीडी भी रहेगी बंद

0
420

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अर्थात आईएमए ने नेशनल मेडिकल काउंसिल बिल 2019 के विरोध में आज देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है| यह हड़ताल आज सुबह 6 बजे से गुरुवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। इस हड़ताल के तहत देशभर के 3 लाख से अधिक डॉक्टर आज अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं नहीं देंगे| डॉक्टरों का कहना है, कि यह हड़ताल मरीजों को परेशान करने के लिए नहीं है, बल्कि सरकार को बिल की खामियों के बारे में बताने के लिए है|

Advertisement

ये भी पढ़े: उन्नाव कांड में आयी प्रारंभिक फरेंसिक जांच रिपोर्ट, ऐक्सिडेंट या साजिश – यहाँ देखें Report की जानकारी

देशभर में इस हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। हड़ताल की वजह से ज्यादातर अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं बंद हैं। ऐसे में हड़ताल के कारण मरीजों को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आईएमए ने कहा, कि हड़ताल के दौरान डॉक्टर ओपीडी सेवाएं नहीं देंगे, जबकि हर तरह की इमर्जेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।

आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांतनु सेन ने बताया, कि एनएमसी विधेयक को लेकर हम लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे हैं। पिछली बार जब सदन में विधेयक पेश हुआ था तब आईएमए के विरोध पर सरकार ने संशोधन का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में सरकार ने उन्हीं नियमों को लागू कर दिया, इस बिल से अब नीम हकीम भी डॉक्टर बन जाएंगे।

ये भी पढ़े: कैफे कॉफी एंटरप्राइज के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ का मिला शव, सोमवार से थे लापता

Advertisement