लिवर को लंबे समय तक ठीक रखने के लिए इन आदतों पर दें ध्यान

0
399

दुनिया में बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हे लिवर में काफी समस्या होती है|  लिवर कमजोर होनें से उनके शरीर में धीर-धीरे कमजोरी भी आने लगती हैं| इसलिए लिवर को लम्बे समय तक ठीक रखने के लिए इन आदतों पर जरूर ध्यान दें| जानकारी देते हुए बता दें कि, हमारी दिनचर्या और खान-पान का लिवर की सेहत पर काफी गहरा असर पड़ता है क्योंकि, अधिक मसालेदार और वसायुक्त भोजन करना, दूषित पानी का सेवन करना, एल्कोहल व धूम्रपान करना, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने, पेट संबंधी छोटे-मोटे रोगों को नजर अंदाज करने से लिवर की समस्या अधिक हो जाती है| इसके अलावा ज्यादा दवाएं खाने से लिवर की समस्या हो सकती है |  

Advertisement

इसे भी पढ़े: आँखें झपकाना है जरूरी, कम पलकें झपकाने से हो सकती है ये बीमारी

इन आदतों पर दें विशेष ध्यान 

1.लोगों को एल्कोहल और धूम्रपान से बचकर रहना  चाहिए, क्योंकि शराब के सेवन से पहले लिवर फूलता है, फिर सिकुड़ने लगता है। 

2.अधिक मोटापा हो तो धीरे-धीरे अपने वजन कम करने की कोशिश करें, नियमित व्यायाम, योग, प्राणायाम, तेज गति से पैदल चलें। 

3.लिवर की ससमय से बचने के लिए कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर का स्तर नियंत्रित रखें। 

4.संतुलित भोजन करना चाहिए|

5.अपने खाद्य पदार्थों में फाइबर युक्त चीजें जैसे-ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, चोकर युक्त आटे से बनी रोटियां शामिल करें।

 6.शर्करा युक्त चीजें, मिष्ठान, शीतल पेय पदार्थ, जूस, अधिक तला भुना या गरिष्ठ भोजन का सेवन जितना कम हो सकते उतना करें| 

 7.आइसक्रीम, मिल्क शेक, फ्रूट क्रीम जैसी चीजें कम खाएं|

आयुर्वेद के उपाय 

1.लिवर की परेशानी से बचने के लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। भोजन से पहले और भोजन के लगभग एक घंटे के बाद पानी पिएं। 

2.5 ग्राम नीम की अंतर छाल, 5 ग्राम पीपल की छाल का काढ़ा सुबह-शाम पीने से इसके समस्या जल्दी नहीं होती है| 

3.लस्सी को हल्का गुनगुना कर उसमें हल्दी और जीरे का छौंक लगाकर सेवन करना चाहिए|

4.नियमित रूप से नारियल पानी, संतरे का रस व जौ का पानी पीना चाहिए|

 5.इस समस्या से बचाएं करने के लिए गेहूं के ज्वारे को चबाकर खाएं या उसके जूस का सेवन करें|

 6.दूध में हल्दी मिलाकर पीना चाहिए, खाने में हल्दी की मात्रा अधिक रखें |  

 7.अपने खाने में सलाद के तौर पर गाजर व टमाटर की सलाद खाएं।

इसे भी पढ़े: हेल्थ टिप्स : ऐसे रखे व्रत के दौरान अपनी सेहत का ध्यान, जानिए ये जरूरी बातें

Advertisement