बस अब एक SMS से चेक करे वोटर लिस्ट में अपना नाम, पोलिंग बूथ पर वोटिंग प्रक्रिया

0
1180

स्वतंत्र देश में वोटिंग का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार है, आप अपने वोट से देश की सरकार बदलने की क्षमता रखते है | पूरे भारत में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया चल रही है, आपको अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान अवश्य करना चाहिए | यहां पर पोलिंग बूथ पर वोट करने और अपना नाम वोटंग लिस्ट में चेक करने के बारे में बताया जा रहा है |

Advertisement

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 : आम चुनाव की मुख्य तिथियां | ताज़ा खबर | जनता की राय

पोलिंग बूथ पर वोटिंग प्रक्रिया

1. सबसे पहले पोलिंग बूथ पर अधिकारी आपका नाम वोटर लिस्ट में चेक करेंगे फिर वोटर आईडी प्रूफ चेक करेंगे |

2.एक अन्य अधिकारी आपको एक स्लिप देगा और फॉर्म 17A पर आपके साइन करवाएगा |

3. दूसरा अधिकारी आपकी उंगली पर स्याही लगाएगा | अब आपको ईवीएम मशीन के पास जाना है, यहाँ पर अपने पसंदीदा कैंडिडेट के चुनाव चिन्ह के सामने वाले बटन को दबाना है | बटन दबाने के दौरान आपको बीप की आवाज़ सुनाई देगी |

4. वोट करने के बाद आप VVPAT मशीन की ट्रांसपेरेंट खिड़की में एक स्लिप देखेंगे | यह स्लिप आपको केवल सात सेकेण्ड तक ही दिखाई देगी | इस स्लिप पर वोट दिए हुए कैंडिडेट का सीरियल नंबर, नाम और चुनाव चिन्ह देखना होगा, क्योंकि उसके बाद वो स्लिप सील्ड VVPAT बॉक्स में चली जाएगी |

5. यदि आपको किसी भी कैंडिडेट को वोट नहीं देना हो तो आप नोटा का प्रयोग कर सकते है | यह बटन आपको ईवीएम के आखिरी में मिलेगा |

6. अधिक जानकारी के लिए आप http://ecisveep.nic.in/ पर दिए गए वोटर गाइड के द्वारा जानकारी ले सकते है |

नोट: पोलिंग बूथ में मोबाइल फोन्स, कैमरा या फिर किसी भी प्रकार का गैजेट ले जाना मना है |

वोटर लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका

आप वोटर लिस्ट में अपना नाम इस प्रकार चेक कर सकते है |

1. सबसे पहले आप electoralsearch.in पर जाकर अपना नाम चेक करें |

2. आप 1950 पर कॉल करके भी अपने नाम को चेक कर सकते है | नंबर डायल करते समय आपको अपना एसटीडी कोड को भी लगाना होगा |

3. आप SMS <ECI> space <EPIC No> को 1950 पर भेज कर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है |

(EPIC – वोटर आईडी, जिसे इलेक्टर्स फोटो पहचान पत्र भी कहा जाता है)

उदाहरण – अगर आपके वोटर आईडी नंबर 12345678 है तो एसएमएस बॉक्स में ECI 12345678 लिखकर 1950 पर भेजें |

4. आप Voter Helpline App डाउनलोड करके भी अपने नाम की जानकारी को देख सकते है |

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

यदि आपको वोट डालने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है, तो इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन करना होगा | इसके लिए आपकी उम्र 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष होनी अनिवार्य है | रजिस्ट्रेशन के लिए आपको नेशलन वोटर्स सर्विस पोर्टल पर जाकर फॉर्म 6 भरना होगा |

आवश्यक योग्यता

1. रजिस्ट्रेशन करने वाला व्यक्ति भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है |

2. 1 जनवरी 2019 तक आपकी उम्र 18 वर्ष पूरी होना अनिवार्य है |

3. अपने निर्वाचन क्षेत्र/मतदान क्षेत्र, जहां के आप निवासी हों आपको केवल वहीं के लिए फॉर्म 6 भरना होगा |

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 : Voter List में अपना नाम ऐसे करें चेक

Advertisement