सांसद प्रज्ञा ठाकुर के लिए स्वरा भास्कर ने कह दी ये बड़ी बात – जानिए आप भी

0
406

पूरे लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर प्रत्याशियों के लिए प्रचार करती हुई नजर आयी है | कल चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आने पर भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने जीत दर्ज की | इनको कड़ी टक्कर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह दे रहे थे | स्वरा भास्कर ने दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार किया था |

Advertisement

ये भी पढ़ें: लखनऊ लोकसभा रिजल्ट 2019: लखनऊ सीट से कौन जीता, राजनाथ सिंह या पूनम सिन्हा

जब वह दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार करने आयी थी तब उन्होंने कहा था कि “प्रज्ञा ठाकुर जिस स्वरूप को लेकर राजनीति में आई हैं, वह हानिकारक है। वह राजनीति और जुर्म का मिला-जुला चेहरा हैं। इसीलिए मैं प्रज्ञा का विरोध करने यहां आई हूं।”

कल चुनाव परिणाम आ गए है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने जीत दर्ज की इस पर स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया और कहा कि “भारत में नई शुरुआत, पहली बार हम आतंकी मामले की संदिग्ध को संसद भेज रहे हैं वू हू…..! अब पाकिस्तान की खबर कैसे लेंगे?” स्वरा भास्कर अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती है, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, इनके द्वारा किये गए ट्वीट को ट्विटर पर बहुत ही अधिक पढ़ा जाता है |

ये भी पढ़ें: प्रचंड बहुमत मिलने के बाद PM मोदी का भाषण और इसकी 10 बड़ी बातें

Advertisement