बिजनौर लोकसभा रिजल्ट 2019: बिजनौर सीट से कौन प्रत्याशी जीता, मलूक सिंह या भारतेन्द्र सिंह

0
280

बिजनौर लोकसभा सीट पर गठबंधन ने अपना पूरा जोर लगा दिया था | इसके लिए गठबंधन के कई बड़े नेताओं ने रैली और जनसम्पर्क में कोई भी कमी न रखने का मन बना लिया | गठबंधन के नियम के अनुसार यह सीट बहुजन समाज पार्टी के खाते में गयी थी | बीएसपी ने इस सीट पर मलूक सिंह को मैदान में उतारा था | मलूक सिंह को टक्कर देने के लिए भाजपा ने भारतेन्द्र सिंह को मैदान में उतारा था |

Advertisement

ये भी पढ़ें: डुमरियागंज लोकसभा रिजल्ट 2019: डुमरियागंज सीट से कौन जीता, जगदम्बिका पाल या आफताब आलम

मतगणना के शुरुआती माहौल में ऐसा लग रहा था कि भारतेन्द्र सिंह बहुत अधिक वोटों के साथ जीत दर्ज करेंगे, लेकिन कुछ समय के बाद मलूक सिंह उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए हुए नजर आये | थोड़ा और समय बीतने पर दोनों एक दूसरे को पीछे करने पर लगे रहे | देर शाम आखिरी राउंड की मतगणना में मलूक सिंह विजयी रहे |

बिजनौर लोकसभा सीट रिजल्ट 2019

मलूक सिंह (बहुजन समाज पार्टी) – 561045 वोट , विजयी रहे

भारतेन्द्र सिंह (भाजपा) – 491104 वोट , हार गए

नसीमुद्दीन सिद्दीकी (कांग्रेस) – 25833 वोट , हार गए

ये भी पढ़ें: गोंडा लोकसभा रिजल्ट 2019: गोंडा सीट से कौन प्रत्याशी जीता, कीर्ति वर्धन या विनोद कुमार

Advertisement