Election Results 2019: राहुल गांधी ने नतीजों से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा – सतर्क और चौकन्ना रहें, डरे नहीं

0
299

लोकसभा चुनाव के आख़िरी चरण के मतदान का समापन हो जाने के बाद चुनाव के नतीजों घोषित होने से पहले इनके एग्जिट पोल जारी किये गए हैं| इन एग्जिट पोल के मुताबिक़ बीजेपी फिर एक बार अपनी सत्ता हासिल करती हुई नजर आ रही है| वहीं और सभी पार्टियों  को हार नसीब हो रही हैं| वहीं इसी कड़ी में  बुधवार 22 मई को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने  पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया|

Advertisement

इसे भी पढ़े: चुनाव नतीजों से ठीक पहले स्मृति ईरानी ने जनता के लिए कहा – राष्ट्र का हर नागरिक उनके साथ खड़ा रहा

राहुल गांधी ने कहा कि वे ‘फर्जी एग्जिट पोल’ से निराश नहीं हों और सतर्क रहें| इसी के साथ यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग खुद और पार्टी पर विश्वास रखें क्योंकि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी| इसके बाद  राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं,  अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं| सतर्क और चौकन्ना रहें| डरे नहीं| आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं| फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हों| खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी| जय हिन्द |’

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान कर कहा, कि वे अफवाहों एवं एग्जिट पोल पर ध्यान ना दें, और स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों पर डटे रहें| कार्यकर्ताओं को जारी ऑडियो संदेश में प्रियंका ने कहा था, ‘आप लोग, अफवाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिये| यह अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही हैं| इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है| स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए.’ उन्होंने कहा था, ‘ हमें पूरी उम्मीद है, कि हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा.’

इसे भी पढ़े: Election Results 2019: स्वरा भास्कर ने ईवीएम (EVM) से छेड़छाड़ पर कह दी ये बड़ी बात

Advertisement