आरक्षण मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने BJP पर साधा निशाना, कहा – ‘RSS का हौसला बढ़ा हुआ है, मंसूबे खतरनाक हैं’

0
320

आज एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से आरक्षण मुद्दे पर BJP और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी निशाना साधते हुए ट्वीट कर आरएसएस के मंसूबे को खतरनाक बताया है| उन्होंने लिखा, ”RSS का हौसला बढ़ा हुआ है, और मंसूबे खतरनाक हैं”|

Advertisement

इसे भी पढ़े: प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, पूछा ये बड़ा सवाल

जिस समय भाजपा सरकार एक-एक करके जनपक्षधर कानूनों का गला घोंट रही है| RSS ने भी लगे हाथ आरक्षण पर बहस करने की बात उठा दी है| बहस तो शब्दों का बहाना है, मगर RSS-BJP का असली निशाना सामाजिक न्याय है| लेकिन क्या आप ऐसा होने देंगे?”

प्रियंका गांधी ने यह ट्वीट आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर किया है, क्योंकि अभी बीते रविवार को मोहन भागवत ने कहा था कि, जो आरक्षण के पक्ष में हैं और जो इसके खिलाफ हैं, उन लोगों के बीच इस पर सद्भावनापूर्ण माहौल में बातचीत होनी चाहिए| इसी के साथ कहा था कि, उन्होंने पहले भी आरक्षण पर बात की थी लेकिन इससे बहुत हंगामा मचा और पूरी चर्चा वास्तविक मुद्दे से भटक गई|

इसे भी पढ़े: स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना कहा कि – अपने पति का नाम कम और मेरा नाम ज्यादा लेती हैं

Advertisement