लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका-सिंधिया जिताने वाले प्रत्याशियों का करेंगे चयन

0
307

आज सोमवार को प्रियंका गांधी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया और राहुल गांधी के साथ पहली बार लखनऊ आ रही है, अमौसी एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक लगभग तीन स्थानों पर उनका स्वागत किया जायेगा | इसके साथ ही लालबाग चौराहे पर वह लोगों को सम्बोधित भी करेंगी | कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज देर शाम तक दिल्ली वापस चले जाएंगे |

Advertisement

ये भी पढ़ें: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विपक्ष पर किये ताबड़तोड़ हमले – क्या रहे मुद्दे

प्रियंका गाँधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने- अपने क्षेत्रों की लोकसभा सीटों के लिए जिताऊ प्रत्याशियों का चयन भी करेंगे और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे | प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिंया को पूर्वी और पश्चिमी यूपी की जिम्मेदारी दी गयी है |

आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के रोड शो का आयोजन किया जा रहा है, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और इस रोड शो के कार्यक्रम को सजाने के लिए हैदराबाद से टीम को बुलाया गया है | रविवार को देर रात तक इसके लिए भरपूर तैयारियां की गई है | प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, प्रमोद तिवारी समेत कई बड़े दिग्गज नेता एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कार्यालय तक दिन भर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया |

राज्यसभा सांसद पी.एल. पुनिया, राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, मुकुल वासनिक, फ्रण्टल संगठनों के अध्यक्ष रविवार को ही लखनऊ पहुंच गए थे, इन सभी लोगों ने स्वागत की तैयारियों की समीक्षा की |

ये भी पढ़ें: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद से मिलने गईं प्रियंका गांधी, 15 मिनट करना पड़ा इंतजार

Advertisement