रायबरेली लोकसभा चुनाव परिणाम अब तक क्या रहे, कितने है इस सीट पर मतदाता

0
411

Raebareli Lok Sabha Election Date 6 May 2019

Advertisement

रायबरेली लोकसभा सीट वीआईपी सीट के नाम से जानी जाती है| इस सीट का नाम आते है ही गाँधी नेहरू परिवार का दबदबा प्रत्येक व्यक्ति से सुना जा सकता है| देश आजाद होने के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव 1951-52 में हुए थे उस समय अमेठी लोकसभा का गठन नहीं किया गया था| यह क्षेत्र प्रतापगढ़ उत्तर-रायबरेली पूर्व लोकसभा सीट में आता था, उस समय यहाँ से दो सांसद चुने जाते थे | 1951 में कांग्रेस से फिरोज गांधी और बैजनाथ कुरील यहां के सांसद चुने गए थे|

ये भी पढ़ें: लखनऊ लोकसभा सीट का इतिहास क्या कहता है, कितने है इस निर्वाचन क्षेत्र में वोटर्स

1957 में रायबरेली लोकसभा सीट का गठन किया गया, इस सीट पर दोबारा कांग्रेस के फिरोज गांधी और बैजनाथ कुरील को सांसद चुना गया

8 सितम्बर 1960 को फिरोज गांधी की मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हो गयी थी, उपचुनाव द्वारा कांग्रेस के आरपी सिंह को चुना गया

1962 में रायबरेली सीट को एससी के लिए आरक्षित कर दी गई, जिसमे कांग्रेस के बैजनाथ कुरील ने जीत दर्ज की

1967 में रायबरेली सीट को सामान्य कर दिया गया, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस सीट के द्वारा ही लोकसभा में दस्तक दी

1971 में इंदिरा गांधी ने राजनारायण को हरा कर जीत दर्ज की, इस जीत को कोर्ट में चुनौती दी गयी जिसमे  24 जून, 1975 को जस्टिस अय्यर ने फैसला दिया था कि इंदिरा गांधी संसद की कार्यवाही में भाग तो ले सकती हैं लेकिन वोट नहीं कर सकतीं| जिसके बाद देश में आपातकाल लागू कर दिया गया था|

1977 में जनता पार्टी के प्रत्याशी राजनारायण ने जीत दर्ज की

1980 में इंदिरा गांधी ने रायबरेली सीट से इस्तीफा दे दिया

1981 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के अरुण नेहरू सांसद चुने गए

1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दोबारा कांग्रेस के अरुण नेहरू सांसद चुने गए

1989 और 1991 में कांग्रेस से शीला कौल सांसद चुनी गई

1996 और 1998 में भाजपा के अशोक सिंह सांसद चुने गए

1999 में कांग्रेस के सतीश शर्मा सांसद चुने गए

2004 में सोनिया गांधी सांसद चुनी गई

2006 में ‘लाभ के पद’ के विवाद के बाद सोनिया गांधी को इस्तीफ़ा देना पड़ा,  2006 में हुए उपचुनाव में सोनिया गांधी फिर से सांसद चुनी गईं

2009 और 2014 में फिर से सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद बनीं

मतदाता

रायबरेली लोकसभा सीट में कुल 15,94,954 वोटर हैं। इनमें महिला वोटर 737,017 और पुरुष वोटर 857,875 हैं

ये भी पढ़ें:जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बाबा रामदेव के साथ दाखिल किया नामांकन

Advertisement