जल्द ही रेलवे करेगा 3 लाख कर्मचारियों की भर्ती, ख़राब परफॉरमेंस वाले कर्मचारी जल्द होंगे बाहर

0
318

अब सरकार ने एक और कदम बढ़ाते हुए सरकार ने रेलवे के मंडल कार्यालयों को खराब  परफॉरमेंस वाले कर्मचारियों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है| इस सूची में उन कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा, जो 2020 की पहली तिमाही में 55 साल के पूरे हो जाएंगे या जिनकी सेवा 30 साल तक पूरी हो जाएगी। मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया, कि इस श्रेणी में जो लोग सेवा में बने रहने के लायक नहीं हैं, उन्हें वक्त से पहले रिटायरमेंट की पेशकश की जाएगी।  

Advertisement

इसे भी पढ़े: रेलवे ने किया बड़ा ऐलान, नई ट्रेनों के अनुसार देगा ट्रेनिंग | Railway To Provide Training To 13 Lakh Employees According to New Rail

मीडिया से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी रेलवे में 13 लाख कर्मचारी हैं, और मंत्रालय उसे 2020 तक घटाकर 10 करने के प्रयास में है। वहीं रेलवे बोर्ड द्वारा मंडल कार्यालयों को लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि, मंडलीय रेलवे से उन कर्मचारियों का सेवा रिकार्ड पेश करने कहा गया है, जो 2020 की पहली तिमाही यानी 2020 में जनवरी-मार्च के दौरान 55 साल के हो जाएंगे या 30 साल की सेवा पूरा कर लेंगे और पेंशन के पात्र हो जाएंगे।

इसके अलावा 27 जुलाई को भेजी गई चिट्ठी में कहा गया है कि, बोर्ड ने ब्योरा जमा करने की अंतिम तारीख 9 अगस्त तय की है। सूत्र ने कहा, ‘यह समय-समय पर की जाने वाली समीक्षा का हिस्सा है। इसके तहत जिन कर्मचारियों का काम ठीक नहीं है, या जिनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक मुद्दा है, उन्हें समयपूर्व सेवानिवृत्ति की पेशकश की जाएगी। यह सरकार इस संबध में बहुत गंभीर है।’

इसे भी पढ़े: 3 साल में ट्रेन 18 को हर ट्रैक पर दौड़ने का लक्ष्य, रेलवे ने जारी किया नया टेंडर सिस्टम |

Advertisement