रामपुर लोकसभा सीट: UP आम चुनाव में क्यों है इतना खांस, क्या कहते है यहाँ के मतदाता

0
371

Rampur Lok Sabha Election- 2019

Advertisement

जहां पर मुस्लिम समुदाय बहुसंख्यक है| यहां पर मुस्लिम आबादी 50 फीसदी से भी अधिक है| यह क्षेत्र समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान का गढ़ माना जाता है| वर्ष  2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी के नेपाल सिंह ने जीत दर्ज की थी और ऐसा रामपुर के इतिहास में पहली बार हुआ, कि कोई भी मुस्लिम सांसद नहीं चुना गया था|

ये भी पढ़े: मुरादाबाद लोकसभा चुनाव 2019 में क्यों है सबकी नजर, क्या रहा है इस सीट का अब तक चुनावी सफर  

नोट: रामपुर लोकसभा चुनाव तीसरे चरण के अंतर्गत 23 अप्रैल को आयोजित किये जायेंगे|

रामपुर लोकसभा सीट का इतिहास (Lok Sabha Sheet History)

स्वतंत्रता के बाद से इस सीट की गिनती मुस्लिम सीटों में से होती रही है| वर्ष 1952 के लोक सभा चुनाव में यहां कांग्रेस की ओर से डॉ. अबुल कलाम आज़ाद ने जीत दर्ज की थी| 1952 से लेकर 1971 तक इस सीट पर कांग्रेस ने ही जीत दर्ज की, 1977 में एक बार भारतीय लोकदल के प्रत्याशी यहां से जीते, परन्तु दोबारा कांग्रेस का दबदबा इस सीट पर रहा|

कांग्रेस पार्टी से खान ने यहाँ से तीन बार लगातार चुनाव जीता था|  ज़ुल्फिकार इस सीट से कुल 5 बार सांसद रह चुके है| वर्ष 1991 और 1998 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की और 1998 में मुख्तार अब्बास नकवी यहां से चुनाव जीते थे, इसके पश्चात वर्ष 2004 और 2009 में समाजवादी पार्टी की तरफ से बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा यहां से सांसद चुनी गई थीं|  यहां  कुल 16 चुनाव में से दस बार कांग्रेस की जीत हो चुकी है|

चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला

इस लोक सभा चुनाव में रामपुर सीट से कांग्रेस ने संजय कपूर को चुनावी रणभूमि में उतारा है| ऐसे में रामपुर लोकसभा सीट बहुत ही दिलचस्प हो गया है, क्योंकि यहीं से सपा के दिग्गज नेता आजम खान और बीजेपी से जया प्रदा चुनाव लड़ रही हैं| कहा जा रहा है, कि अब रामपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और सपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा|

2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे (Lok Sabha Election result)

वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली थी| बीजेपी के नेपाल सिंह को 37.5 फीसदी और समाजवादी पार्टी के नसीर अहमद खान को 35 फीसदी वोट प्राप्त हुए थे|  नेपाल सिंह की जीत का अंतर मात्र 23,435 वोटों का ही था|

प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम प्राप्त मत
नेपाल सिंह भारतीय जनता पार्टी 358,616, 37.5%
नसीर अहमद खान समाजवादी पार्टी 335,181, 35.0%
नवाब खान कांग्रेस 156,466, 16.4%

ये भी पढ़ें: प्रतापगढ़ लोकसभा चुनाव क्यों हो गया है दिलचस्प, किस पार्टी की दिख रही है यहाँ मजबूत पकड़

Advertisement