रामपुर लोकसभा सीट पर कौन सी पार्टी रही है भारी, कितने है यहाँ पर वोटर्स

0
334

Rampur Lok Sabha Election- 2019

Advertisement

उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर बेहद खास जंग होने वाली है, क्योंकि यह लड़ाई दो धुर विरोधियों के बीच है, जो कभी एक-दूसरे के ‘दोस्‍त’ हुआ करते थे। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी के दिग्‍गज नेता आजम खान मैदान में हैं, वहीं बीजेपी ने उनके खिलाफ एसपी की ही पूर्व नेता और रामपुर से दो बार सांसद रह चुकीं जया प्रदा को मैदान में उतारा हैं।

रामपुर की सियासत सिखाने वाले आजम खान ने सपने में भी नहीं सोचा होगा, कि उन्‍हें अपने ‘शिष्‍य’ (अभिनेत्री जयाप्रदा) से ही चुनावी जंग लड़नी पड़ेगी। आजम की खान सरपरस्‍ती में जया प्रदा सपा का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गयी है, और उन्‍हें अमर सिंह का समर्थन भी प्राप्त है। हालाँकि जीत के लिए यह काफी नही है, क्योंकि उनका मुकाबला सपा के आजम खान से है|

नोट: रामपुर लोकसभा चुनाव तीसरे चरण के अंतर्गत 23 अप्रैल को आयोजित किये जायेंगे|

ये भी पढ़े: रामपुर लोकसभा सीट: UP आम चुनाव में क्यों है इतना खांस, क्या कहते है यहाँ के मतदाता    

रामपुर 40 वर्षों से आजम खान के सियासत का केंद्र

पिछले 40 वर्षों से आजम खान रामपुर की सियासत का केंद्र बने हुए हैं। आजम नौ बार के विधायक हैं, जबकि जयाप्रदा पिछले 5 वर्षों से सक्रिय राजनीति से दूर हैं। आजम के गढ़ में अब जयाप्रदा ‘कमल’ खिलाने की चुनौती है। मुस्लिम बाहुल्य इस सीट पर कांग्रेस पार्टी ने जयाप्रदा की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कांग्रेस ने यहां पर बेगम नूरबानो जैसी दिग्गीज नेता के स्थान पर संजय कपूर को टिकट दिया है। इससे हिंदू वोटों का बंटवारा होनें की सभावना बढ़ गयी है।

रामपुर की सीट डॉ. नेपाल सिंह ने 2014 के चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नसीर खान को हराकर जीती थी। नेपाल सिंह और सपा नेता नसीर खान के बीच जीत का अंतर दो प्रतिशत वोटों का रहा था। रामपुर उत्तर प्रदेश लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों में सातवां स्थान रखता है।

कितने है यहाँ पर वोटर्स (Number Of Voters)

रामपुर लोकसभा क्षेत्र में लगभग 16 लाख से अधिक मतदाता हैं|  इनमें से पुरुष मतदाताओ की संख्या 872084 और महिला मतदाता 744900 हैं | वर्ष 2014 में यहां कुल 59.2 फीसदी मतदान हुआ था, इनमें से 6905 लोगो नें नोटा का उपयोग किया था|  जनगणना के अनुसार रामपुर क्षेत्र में कुल 50.57 % मुस्लिम आबादी है, जबकि 45.97 % हिंदू जनसंख्या है|

रामपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं, इनमें सुआर, चमरौआ, बिलासपुर, रामपुर और मिलक शामिल है| इनमें बिलासपुर और मिलाक सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी, जबकि अन्य तीन सीटों पर समाजवादी पार्टी का ही कब्जा रहा था| यहां की रामपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के आजम खान विधायक हैं|

ये भी पढ़े:मुरादाबाद लोकसभा चुनाव 2019 में क्यों है सबकी नजर, क्या रहा है इस सीट का अब तक चुनावी सफर

Advertisement