RRB Exam Calendar 2019 – 20: कब होगी JE, Group D, NTPC की परीक्षा

0
447

भारतीय रेलवे में नौकरी के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी और रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, आरआरसी ने जूनियर इंजीनियर जेई, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां एनटीपीसी, पैरामेडिकल, मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियां एमआई और पहले स्तर की ग्रुप डी पोस्ट जैसे विभिन्न पदों पर बढ़ी संख्या में वैकेंसी निकाली है|

Advertisement

आरआरबी के द्वारा परीक्षा कैलेंडर जारी किया जा रहा है| इसके द्वारा तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को योजना बनाने में सहायता होगी| इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए आरआरबी 2019-20 परीक्षा कैलेंडर से अपनी परीक्षा के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते है|

ये भी पढ़ें: RRB Group D Result Date: रेलवे ग्रुप डी के रिज़ल्ट में देरी की वजह

आरआरबी जेई 2019

आरआरबी जेई 2019 में 13487 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था| इसके लिए 2 जनवरी 2019 से  31 जनवरी 2019 तक आवेदन प्रक्रिया चली थी| सीबीटी के प्रथम चरण का आयोजन अप्रैल/मई 2019 में होने की संभावना है|

आरआरबी एनटीपीसी 2019

आरआरबी एनटीपीसी 2019 में 35277 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, इसके लिए आवेदन 1 मार्च 2019 से  31 मार्च 2019 तक मांगे गए थे, इसकी सीबीटी के प्रथम चरण का आयोजन जून से सितंबर 2019 के बीच आयोजित होगा|

आरआरबी पैरामेडिकल 2019

आरआरबी पैरामेडिकल 2019 में 1937 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था | इसके लिए आवेदन 4 मार्च 2019 से 2 अप्रैल 2019 तक मांगे गए थे| इसके प्रथम चरण का आयोजन जून 2019 के पहले सप्ताह में किया जायेगा|

आरआरबी मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियां एमआई 2019

आरआरबी मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियां एमआई 2019 में 1665 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था| इसके लिए आवेदन 8 मार्च 2019 से 22 अप्रैल 2019 तक मांगे गए थे | परीक्षा का आयोजन जून/जुलाई 2019 के बीच तय माना जा रहा है|

आरआरबी/आरआरसी ग्रुप डी 2019

आरआरबी/आरआरसी ग्रुप डी 2019 में 103769 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था| इसके लिए आवेदन 12 मार्च 2019 से 12 अप्रैल 2019 तक मांगे गए थे| परीक्षा का आयोजन सितंबर/अक्टूबर 2019 के बीच होना है|

आरपीएफ कांस्टेबल सहायक भर्ती 2019

आरपीएफ कांस्टेबल सहायक भर्ती 2019 इसके लिए आवेदन 1 जनवरी 2019 से 30 जनवरी 2019 तक मांगे गए थे| इसके लिए  सीबीटी परीक्षा फरवरी से मार्च 2019 में कराई गयी थी अब इसका परिणाम आना है|

ये भी पढ़ें: ICMR JRF Exam 2019: नोटिफिकेशन जारी, pgimer.edu.in पर करे ऑनलाइन आवेदन

Advertisement