संस्कृतभारती, संस्कृत में शपथ लेने वाले 47 सांसदों को करेगी सम्मानित, हर्षवर्धन को किया जायेगा विशेष रूप से सम्मानित

0
303

सोमवार को 17वीं लोकसभा के सदस्य के तौर पर संस्कृत भाषा में शपथ लेने वाले सांसदों को संस्कृतभारती की तरफ से यहां सम्मानित किया जाएगा| वहीं यहां पर हर्षवर्धन को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा| बता दें, कि 17वीं लोकसभा में संस्कृत में कुल 47 सांसदों ने शपथ ली थी|

Advertisement

इसे भी पढ़े: अमित शाह से नोकझोंक के बाद, ओवैसी ने कहा- डराइये मत

संस्कृतभारती के दिल्ली प्रांत के मंत्री कौशल किशोर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, “संस्था के प्रयासों से पहली बार इतनी बड़ी संख्या (47) में सांसदों ने संस्कृत भाषा में शपथ ली है| संस्था ने इन सभी सांसदों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है, ताकि और भी लोग संस्कृत की तरफ प्रेरित हों” 

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पिछली बार भी संस्कृत में शपथ लिया था, और इस बार भी उन्होंने संस्कृत में शपथ लिया है, इसलिए संस्था उन्हें विशेष रूप से सम्मानित करेगी| उन्होंने कहा, कि समारोह में उन सांसदों को भी आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने इसके पहले संस्कृत में शपथ लिया था, जिसमें सुषमा स्वराज भी शामिल हैं|

तिवारी ने कहा कि, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. भक्त वत्सल और राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कामत समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे| उल्लेखनीय है, कि 17वीं लोकसभा में हिंदी में लगभग  210, अंग्रेजी में  54 और संस्कृत में 47 सांसदों ने शपथ ली थी|

इसे भी पढ़े: कर्नाटक संकट: आज कुमारस्वामी अपना बहुमत सिद्ध कर सकते है

Advertisement