Lok Sabha Chunav 2019 : सातवें चरण की छः सीटों पर राजनीति के दिग्गजों के बीच है कड़ा मुकाबला, जाने किसका पलड़ा है भारी

0
329

सातवें चरण का मतदान 19 मई को इसके लिए सभी दल अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में लगे हुए है | इस चरण में आपको छः सीटों पर बहुत रोमांचक लड़ाई देखने को मिल सकती है| इसमें राजनीति के दिग्गज कहे जाने वाले प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा| सभी अपने सामने वाले प्रतिद्वंद्वी की ताकत से अच्छी तरह से परिचित है| अब जनता जनार्दन को तय करना है, कि  वह किसे संसद भेजती है?

Advertisement

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से विपक्ष को लगा झटका, जानिए क्यों हुई 50% ईवीएम की वीवीपैट से मिलान वाली मांग खरिज

 इस चरण में बिहार में शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के प्रत्याशी बन कर पटना साहिब लोकसभा सीट पर चुनाव मैदान में है इनके सामने भाजपा के कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद है | पिछले लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा से इस सीट पर जीत दर्ज की थी | नालंदा में जदयू के कौशलेंद्र कुमार और अशोक चंद्रवंशी के बीच चुनावी जंग है | सासाराम में कांग्रेस की मीरा कुमार और भाजपा के छेदी पासवान आमने- सामने है |

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर राजद की मीसा भारती और भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव एक-दूसरे की काट ढूढ़ने में लगे हुए है | बक्सर लोकसभा सीट पर राजद के जगदानंद सिंह और भाजपा प्रत्याशी अश्विनी चौबे के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है, दोनों की पकड़ जनता के बीच अच्छी है|

आरा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह और माले के राजू यादव के बीच जबदस्त टक्कर है | काराकाट लोकसभा सीट पर रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा और जदयू के महाबली सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है | 23 मई को यह पता चल पायेगा कि जनता ने किस पर भरोसा करके जीत का सेहरा बांधा है |

ये भी पढ़ें: राबड़ी देवी ने दिया बड़ा विवादित बयान, PM मोदी को कहा – जल्लाद हैं, जल्लाद

Advertisement