राबड़ी देवी ने दिया बड़ा विवादित बयान, PM मोदी को कहा – जल्लाद हैं, जल्लाद

0
493

लोकसभा चुना को लेकर अभी भी सभी नेता एक दूसरे पर हमला बोलेन का एक भी मौका नहीं छोड़ रहें हैं|  वहीं अब  राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी  ने  देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए उन्हें ‘जल्लाद’ कहा| बता दें की एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रियंका ने कहा था, कि ‘इस देश ने अहं और अहंकार को कभी माफ नहीं किया है, इतिहास इसका गवाह है, महाभारत इसका गवाह है. दुर्योधन में भी ऐसा ही अहंकार था|

Advertisement

इसे भी पढ़े: नामांकन रद्द मामला: तेज बहादुर की अपील पर अब कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

इनके इस तरह कहने पर पत्रकारों ने राबड़ी देवी से सवाल किया था, जिसका जवाब देते हुए   राबड़ी देवी ने कहा, ‘उन्होंने दुर्योधन बोल कर गलत किया| दूसरी भाषा बोलनी चाहिए| वो सब तो जल्लाद हैं, जल्लाद| जो जज और पत्रकार को मरवा देते हैं, उठवा लेते हैं| ऐसे में आदमी का मन और विचार कैसे होंगे, खूंखार होंगे’| इसके अतिरिक्त उन्होंने बीजेपी और जदयू को भी निशाने पर लेते हुए, उन्होंने इन दोनों पार्टियों को ‘नाले का कीड़ा’ कहा है|

राबड़ी देवी ने कहा, ‘पीएम मोदी उस तरह की भाषा अपना रहे हैं| नाली के कीड़े हैं सब. जदयू और भाजपा वाले सब नाली के कीड़े हैं| पांच साल पहले 2014 में वो विकास लेकर आए थे और देश का विनाश करके जा रहे हैं’|

वहीं राजद सांसद मीसा भारती ने कहा, ‘यह व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, बल्कि राजनीतिक और वैचारिक लड़ाई है| बिहार के लोग हमारी विचारधारा के साथ हैं| हम लोगों के मुद्दों को उठा रहे है | हर कोई महागठबंधन के समर्थन में है, अगर आप पटना जाएंगे, तो देखेंगे सड़क और बिजली का क्या हाल हो गया है| आपको पता लगेगा, कि कैसा विकास हुआ है’ इसी के साथ कहा, ‘वो नागपुरिया कानून और आरएसएस के विचार को लेकर बढ़ रहे हैं| लालूजी एक नेता नहीं, एक विचार हैं और विचार के साथ गठबंधन के सभी नेता खड़े हैं’|

इसे भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट से विपक्ष को लगा झटका, जानिए क्यों हुई 50% ईवीएम की वीवीपैट से मिलान वाली मांग खरिज

Advertisement