शेयर बाजार / सेंसेक्स ज़बरदस्त तेजी के साथ छुआ 39571 के रिकॉर्ड स्तर को, निफ्टी भी 11883 के ऊपर

0
373

सभी चैनलों द्वारा एग्जिट पोल जारी किये गए है, इसमें भाजपा को बहुमत प्राप्त करते हुए दिखाया गया है| इस एग्जिट पोल के बाद शेयर मार्केट में पिछले छ: साल में सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है| सेंसेक्स 39571 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुँच गया| निफ्टी  भी 11883 के स्तर तक पहुंच गया|

Advertisement

ये भी पढ़ें: 10 रुपये के नए नोट आ रहे है बाजार में, जानिए इस पर किसके होंगे हस्ताक्षर

आज के दिन सेंसेक्स की शुरुआत 666 अंकों की गिरावट के साथ शुरू हुई है| निफ्टी में भी 170 अंकों की गिरावट देखी गयी है| आज सुबह सेंसेक्स ने 97 अंक की बढ़त के साथ 39,449.45 पर शुरुआत की थी| दिन में यह 219 अंकों की बढ़त के साथ 39,571.73 पर पहुँच गया है | इंट्रा-डे में पिछला रिकॉर्ड 39487.45 का है|

यदि निफ्टी की बात की जाए तो, इसकी शुरुआत 35 अंक की बढ़ोत्तरी के साथ 11,863.65 पर हुई,  इसके बाद यह 11,883.55 पर आ गया है, जबकि पिछले इंट्रा-डे में यह 11,856.15 था|

एनडीए को बहुमत मिलने के अनुमान से एक स्थिर सरकार बन सकती है, जिसकी उम्मीद में विदेशी निवेशक लगातार खरीदारी कर रहे हैं| सोमवार को सेंसेक्स 1422 और निफ्टी 421 अंकों की लम्बी उछाल लगायी थी|

भारत की कई कंपनियों के शेयरों में उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है| रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 1% तेजी देखने को मिल रही है| टाटा मोटर्स के शेयर में 4.5% गिरावट देखी जा रही है|

ये भी पढ़ें: मैकडॉनल्ड्स ने अपने मेन्यु से कई उत्पाद हटा दिए हैं – जानिए क्या है वजह

Advertisement