स्मृति ईरानी के करीबी रहे BJP कार्यकर्ता की हत्या मामले में, पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
370

अभी तक अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह बरौलिया हत्याकांड में पुलिस को कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला था, लेकिन अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है| यूपी पुलिस ने इनके हत्याकांड में तीन   संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: रामदेव की तीन बच्चे वाली टिप्पणी पर भड़क उठे असदुद्दीन ओवैसी और ये कहा

इस मामले में उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, अमेठी में पूर्व ग्राम सुरेंद्र की हत्या मामले में हमले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, तथा दो अन्य की तलाश जारी है, जिन्हें जल्द ही दबोच लिया जाएगा,साथ ही उन्होंने कहा कि, अभी तक मिले साक्ष्य से हत्या की वजह राजनीतिक रंजिश लग रही है|

जानकारी देते हुए बता दें, कि मृतक सुरेंद्र सिंह बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान थे, जिन्होंने अमेठी में भाजपा का जमकर प्रचार किया था, इसके अलावा वो स्मृति ईरानी के साथ मंच पर भी दिखाई दिए थे| मीडिया से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्मृति ईरानी की जीत के बाद उनके गांव में जश्न हुआ था| सुरेंद्र सिंह की हत्या शनिवार देर रात उनके घर पर सोते समय कर दी गई थी|

सुरेंद्र की हत्या के बाद स्मृति ईरानी बरौलिया गांव पहुंचीं और सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुई| वह सुरेंद्र के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाने के साथ वह काफी भावुक हो गईं| स्मृति ने सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा दिया| यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा, कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई गुंजाइश नहीं है| हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए|

इसे भी पढ़े: कांग्रेस में कई बड़े नेता भेज चुके हैं अपना इस्तीफा, जानिए किन किन लोगो ने इस्तीफा भेजा

Advertisement