कांग्रेस में कई बड़े नेता भेज चुके हैं अपना इस्तीफा, जानिए किन किन लोगो ने इस्तीफा भेजा

0
295

अब लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो जाने के बाद कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है| लोकसभा चुनाव  में मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने इस्तीफा देने की बात कही थी, तो वहीं इन्ही का रास्ता अपनाते हुए कांग्रेस के कई बड़े नेता अपना इस्तीफा भेज चुके हैं| आप भी जानिये, कि किन-किन लोगों ने इस्तीफा भेजा है?

Advertisement

इसे भी पढ़े: पाक PM इमरान खान ने फोन पर प्रधानमंत्री मोदी से क्या इच्छा जताई

अब तक कांग्रेस के 13 बड़े नेताओं ने इस्तीफा भेज चुके है। लोकसभा चुनाव नतीजों के दूसरे ही दिन महाराष्ट्र में पार्टी के प्रभारी अशोक चव्हाण ने इस्तीफा देने की बात कह दी थी, तो वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, झारखंड कांग्रेस चीफ अजय कुमार और असम कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने भी सोमवार 27 मई को अपने इस्तीफे कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिए हैं ।  

इससे पहले राज बब्बर और कमलनाथ ने भी नैतिक जिम्मेदारी कहते हुए इस्तीफा देने की बात कही थी। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने भी निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया है।

इसके अतिरिक्त कई अन्य क्षेत्रों से भी पार्टी के विभिन्न पदों से कांग्रेस नेताओं ने निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से इस्तीफा दे दिया हैं। यूपी कांग्रेस चीफ राज बब्बर, ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक और महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ अशोक चव्हाण भी अपना-अपना इस्तीफा भेज चुके हैं|

इसे भी पढ़े: लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आज नरेन्द्र मोदी पहुचे वाराणसी में, शपथ लेने से पहले पूजा अर्चना

Advertisement