सोनम कपूर के नए फोटोशूट में बोल्ड ड्रेस हुई वायरल, ट्रोल्स के बीच चर्चा का विषय

0
1122

बॉलीवुड हीरोइन सोनम कपूर एक बार फिर से अपने फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में बानी हैं।पिछले कई दिनों से वह Harper’s Bazaar India मैगजीन के कवरशूट की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। सोनम कपूर के लेटेस्ट फोटो पर उनको ट्रोल किया जा रहा है। यह Harper’s Bazaar India मैगजीन की 12वीं एनीवर्सरी का स्पेशल इशू बताया जा रहा है। सोनम कपूर के इंडस्ट्री के फ्रेंड्स को उनका लुक बेहद पसंद आ रहा है, वहीं लोगों के काफी नेगेटिव कॉमेंट्स भी आ रहे हैं।

Advertisement

जब फैन ने पूछा IPL ट्रॉफी या 600 करोड़ की मूवी

सोनम कपूर का ये लुक लोगों को समझ में नहीं आया

सोनम कपूर एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपने लुक्स के साथ बिंदास होकर नए – नए एक्सपेरिमेंट्स करती रहती हैं। सोनम कपूर के बोल्ड फैशन कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करने की वजह से उन्हें बॉलीवुड की फैशनिस्टा भी कहा जाता है। एक बार फिर से हार्पर्स बाजार इंडिया मैगजीन के शूट पर उनका एक लुक फिर से सुर्खियों में बानी है। सोनम कपूर द्वारा अब तक चार लुक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं जिनमें लेटेस्ट लुक को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

इस पोस्ट पर लोगों द्वारा जहर और वल्गर जैसे कॉमेंट्स

इस फोटो में सोनम कपूर ने सिल्क डजेस सैटिन ड्रेस और ट्राउजर्स पहन रखे हैं। सोनम का आउटफिट लोगों को समझ में नहीं आया। इस पोस्ट पे एक यूजर ने लिखा है, ये कौन सा डिजाइन है आंटी। वहीं एक और यूजर ने लिखा है, ये क्या बाज सा बन गई। सोनम को किसी ने जहर तो किसी ने वल्गर लिखा है। वहीं शिवांगी दांडेकर और सोनम की चाची महीप कपूर को उनका ये लुक बेहद पसंद आया है। सोनम की कजन खुशी कपूर ने इस तस्वीर को लाइक किया है।

सोनम घर से दूर घरवालों को मिस कर रहीं हैं

इस समय सोनम कपूर अपने पति के साथ लंदन में हैं। सोनम कपूर इंडिया से लंबे समय से दूर हैं और फैमिली को बहुत मिस करती रहती हैं। उन्होंने कई पोस्ट में इस बात का जिक्र किया है, कि वह इंडिया आने के लिए उतौली हैं। लॉकडाउन के दौरान सोनम के कुकिंग के पोस्ट वायरल हुए थे। बीते कुछ समय से वह अपने ग्लैमरस लुक्स को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रही हैं।

रजनीकांत को दिया जायेगा साल 2019 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

Advertisement