अपनी मां सोनिया गांधी को लेकर प्रियंका गांधी ने क्या कहा – आप भी पढ़ लीजिये

0
285

यूपीए की चेयर पर्सन सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए चल रहे पहले चरण के वोटिंग के बीच उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। उन्होंने नामांकन से पहले कांग्रेस मुख्यालय में हवन-पूजन किया| इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा सहित पूरा परिवार उपस्थित रहा| सोनिया गांधी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले रायबरेली में एक रोड शो भी किया|

Advertisement

ये भी पढ़े: Lok Sabha Election 2019: पहले चरण की 91 सीटों के लिए 1279 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में हुई कैद

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर अपनी मां सोनिया गांधी की प्रशंसा की। प्रियंका वाड्रा ने प्रत्येक राजनेता को सोनिया गांधी से सीख लेने की बात कही है| प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘रायबरेली की जनता के प्रति मेरी मां की श्रद्धा से हर प्रत्याशी, हर राजनेता को सीखना चाहिए. राजनीति का मकसद जनसेवा और समर्पण है. जिसे भी यह मौका मिलता है उसे जनता का शुक्रगुजार होना चाहिए.’

यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी सोनिया गांधी रायबरेली सीट से चार बाद सांसद रह चुकी हैं| सोनिया गाँधी इस सीट पर 2004, 2006 (उपचुनाव), 2009 और 2014 में विजयी रही हैं| रायबरेली सीट पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कर्मभूमि मानी जाती है| पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी ने रायबेरली से 1952 में जीत हासिल कर कांग्रेस का खाता खोला था, तब से यह  सिलसिला अभी तक जारी है| इस सीट से कांग्रेस अब तक तीन बार शिकस्त हुई  है, जिनमें गांधी परिवार का कोई सदस्य चुनावी मैदान में नहीं उतरा था|

ये भी पढ़े: लोकसभा चुनाव का पहला चरण समाप्‍त, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में 81 पर्सेंट वोटिंग, बिहार में सबसे कम पड़े वोट

Advertisement