Sri Lanka Explosions: तबाही मचाने वाले के बारे में ये पता चला – आप भी पढ़िए

0
305

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ|  हमलावारों ने एक के बाद एक आठ ब्लास्ट किए, जिसमें  अब तक लगभग  250 लोगों की मृत्यु हो गई और लगभग 500 से अधिक लोग घायल हो गये | हमले के बाद जांच में यह खुलासा हुआ है,  कि इस घटना को अंजाम देने वाले आत्मघाती हमलावर श्रीलंका के सिनामोह ग्रांड होटल विस्फोट से लदा बैग अपनी पीठ पर लेकर ईस्टर के नाश्ते के लिए बुफे में लाइन में खड़ा था|

Advertisement

ये भी पढ़े: विश्व की फर्स्ट महिला पायलट जो पैरों से उड़ाती है प्लेन, और भी हैं कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

इस हमले के बारे में जानकारी देते हुए एक प्रबंधन ने कहा कि इस ब्लास्ट का हमलावार शनिवार रात को होटल में मोहम्मद आजम मोहम्मद के नाम से रूकने आया था| होटल के तापरोबेन रेस्तरां में यह बेहद व्यस्त दिनों में से एक था, जब ईस्टर के सप्ताहांत पर यहां व्यापक भीड़ एकत्र थी, उस समय सुबह के साढ़े आठ बज रहे थे और वयस्तता काफी अधिक थी, और यहाँ कई परिवार मौजूद थे, हमलावर कतार में सबसे आगे आया और वहां विस्फोट कर दिया|

श्रीलंकाई पुलिस ने हमलावर के शव को अपने कब्जे में ले लिया है| होटल के एक अधिकारी ने बताया, “हमलावर श्रीलंकाई नागरिक था और वह एक फर्जी पते पर होटल में ठहरा था| बता दे, कि प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री राधिका शरद कुमार श्रीलंका में हुए धमाकों में बाल-बाल बच गयी हैं| वह घूमने के लिए श्रीलंका गयी हुई हैं| जिसमें यह धमाका हुआ वह उस होटल से कुछ ही देर पहले निकली थीं|

ये भी पढ़े: IRCTC कराएगा New Year पर सिर्फ 45 हजार में Thailand की यात्रा – जानें क्या है प्रोसेस

Advertisement