जानिए आखिर 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस

0
545

Teacher’s Day 2019: 5 सितंबर अध्यापकों के लिए सबसे ख़ास दिन होता है| यह टीचर्स डे का ख़ास दिन पूरे देश में 5 सितंबर को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है| इस दिन सभी स्‍कूल, कॉलेज, कोचिंग और अन्‍य शिक्षण संस्‍थानों में शिक्षक के सम्‍मान में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं| इसके साथ ही इस ख़ास मौके पर सभी छात्र टीचर्स को सम्मान देने के लिए गिफ्ट देते है|    

Advertisement

इसे भी पढ़े: Women’s Equality Day: जानिए 26 अगस्‍त को क्‍यों मनाया जाता है महिला समानता दिवस?

जानकारी देते हुए बता दें कि, 5 सितंबर को भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था| इसलिए इनके जन्म दिवस के अवसर पर देश भर में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teacher’s Day) मनाया जाता है| वह एक बहुत ही  महान शिक्षक थे| जिनके जन्म दिन पर उनके सभी स्‍टूडेंट्स उनका जन्‍मदिन बहुत धूमधाम के साथ मनाना चाहते थे, लेकिन उन्‍होंने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया था|

ऐसे हुई टीचर्स डे की शुरुवात 

एक बार उनके कुछ स्‍टूडेंट्स और दोस्तों ने उनसे कहा कि, वह उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट करना चाहते हैं तब उन्होंने कहा था, मेरा जन्मदिन अलग से मनाने के बजाए अगर मेरा जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो मुझे गर्व महसूस होगा| सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद और महान दार्शनिक के लिए काफी मशहूर थे| इसके साथ ही डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 27 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था, वहीं 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था|

इन देशों में भी मनाया जाता है टीचर्स डे

1.अमेरिका में मई के पहले पूर्ण सप्ताह के मंगलवार को शिक्षक दिवस घोषित किया गया है और वहां सप्ताहभर इसके आयोजन होते हैं|

2.रूस में 1965 से 1994 तक अक्टूबर महीने के पहले रविवार के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता रहा है. वहीं साल 1994 से विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को ही मनाया जाने लगा.

3.थाइलैंड में हर साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है. यहां 21 नवंबर, 1956 को एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी| पहला शिक्षक दिवस 1957 में मनाया गया था| इस दिन यहां स्कूलों में अवकाश रहता है|

इसे भी पढ़े: राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस क्यों और कब मनाया जाता है

Advertisement