आज है साल का पहला गुरु पुष्य योग, सोना खरीदने और निवेश करने के लिए आज का दिन है बेहद शुभ

0
476

यदि आप प्रॉपर्टी, सोना अथवा कोई वस्तु खरीदनें को सोंच रहे है, तो आज ही आप खरीद लीजिए, क्योंकि आज 6 जून को साल का पहला गुरु-पुष्य नक्षत्र है। साथ ही अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी है। पंडितों के अनुसार गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र का होना काफी लाभप्रद होता है। इस दिन किए गए कार्यों का उत्तम फल प्राप्त होता है। इस दिन आप कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ कर सकते हैं, इससे धन की वृद्धि होगी|

Advertisement

ये भी पढ़े: जानिए आदिगुरु शंकराचार्य को, मां के स्नान के लिए मोड़ दी नदी की दिशा ऐसे थे शंकराचार्य

इस दिन स्वर्ण, चाँदी के आभूषण, रत्न, वस्त्र स्थायी संपत्ति जैसे भूमि-भवन वाहन आदि खरीदना शुभ होता है। आज के दिन पुष्य नक्षत्र और इस पर शनि के नक्षत्र पुष्य उपस्थित है, इसलिए यह अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन जब पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है, तो गुरु पुष्य योग कहलाता है, और इस दुर्लभ संयोग कहा जाता है।

इस वर्ष बन रहे तीन गुरू पुष्य योग

वर्ष 2019 में कुल तीन गुरू पुष्य योग बनेंगे। पहला संयोग 6 जून दूसरा 4 जुलाई को और तीसरा व अंतिम गुरू पुष्य योग 1 अगस्त को बनेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार वर्ष का पहला गुरू पुष्य योग इसलिए सबसे शुभ है, क्योंकि इस दिन अमृत सिद्धि योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़े: हनुमान चालीसा पाठ करने से होता है बल, बुद्धि, विद्या का होता है विकास

Advertisement