मुंबई में भारी बारिश से ट्रेनों का हुआ बुरा हाल, रात भर रेंग कर चली सिर्फ 13 किमी

0
444

इन दिनों बारिश का काफी कहर दिखाई पड़ रहा है| वहीं अब भारी बारिश की वजह से मुंबई का काफी बुरा हाल है। वहां अभी बारिश लगातार जारी है| इस भारी बारिश के कारण वहां अभी खतरा बना हुआ है| बुधवार 3 जुलाई को फिर भारी बारिश की संभावना है। मुंबई में भारी बारिश से ट्रेनों का बुरा हाल हो गया है। यहाँ पर ट्रेने रात-भर रेंग-रेंग कर चलने से यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है| इसके साथ ही बारिश की वजह से आस-पास के जिले भी प्रभावित हो रहें हैं|

Advertisement

इसे भी पढ़े: महाराष्ट्र में भारी बारिश के साथ फट गया तिवेर डैम, जिससे 3 की मौत हो गई कई घायल

मंगलवार को मुंबई आने-जाने वाली लंबी दूरी की 19 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि 3 ट्रेन आंशिक रूप से रद्द थीं। कई ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है। हालांकि, बुधवार को रेल यात्रा की स्थिति थोड़ी सुधरी है। मंगलवार को सस्पेंड हुई एसी लोकल सर्विस आज से बहाल हो गई है और वह तय समयसारिणी के हिसाब से चलेगी।

भारी बारिश के कारण पूरी मुंबई जलमग्न है, जिसके कारण अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार से हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई में रेल, वायु और सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों और विमानों को रद्द करना पड़ा। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि मुंबई में तीन और पांच जुलाई के बीच बाढ़ आने का गंभीर खतरा है। स्काईमेट के अनुसार, ‘इस दौरान हर दिन 200 मिलीमीटर या उससे अधिक बारिश हो सकती है जिससे सामान्य जन जीवन बाधित हो सकता है।’ 

इसे भी पढ़े: आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ PM मोदी ने दिखाई सख्ती, कही ये बड़ी बात 

Advertisement