त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्योत बर्मन ने दिया इस्तीफा,पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

0
597

अब देश में मोदी सरकार के दूसरी बार सत्ता कायम कर लेने के बाद अब कांग्रेस की स्थिति किसी छिपी नहीं है| अब इस पार्टी के सभी नेता धीरे-धीरे अपनी पार्टी से इस्तीफा दे रहें है| वहीं अब त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्योत बर्मन ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, साथ ही उन्होंने पार्टी पर गंभीर रूप से आरोप भी लगाएं है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: चांदनी चौक के AAP विधायक अलका लांबा अयोग्य घोषित, कुछ दिनों पहले कांग्रेस में हुई थी शामिल

जानकारी देते हुए बता दें कि, कांग्रेस पार्टी से अब त्रिपुरा  राज्य अध्यक्ष प्रद्योत देव बर्मन ने कांग्रेस की पट्टी का दामन छोड़ दिया है, और साथ ही आरोप लगाती हुए कहा है कि, ‘भ्रष्ट लोगों को पार्टी में बड़े पदों पर शामिल कराया जा रहा है।’

इसी के साथ प्रद्योत ने कहा कि, “इस्तीफा देने के बाद मैं अब काफी सूकून महसूस कर रहा हूं क्योंकि आज मुझे झूठों से बात नहीं करना पड़ा इसे लेकर मैं काफी हल्का महसूस कर रहा हूं।” 

बता दें कि, इसी साल अप्रैल महीने में त्रिपुरा कांग्रेस के अध्‍यक्ष प्रद्युत देव बर्मन ने त्रिपुरा पुलिस स्‍टेशन में एक आदमी को जोरदार तमाचा मर दिया था| इस पर प्रद्युत देव बर्मन की बहन व त्रिपुरा कांग्रेस प्रत्याशी प्रज्ञा देव बर्मन के काफिले पर हमला करने का आरोप लगाया गया था, वही इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल किया गया था|

इसे भी पढ़े: सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने तिहाड़ जेल में पी चिदंबरम से की मुलाकात

Advertisement