Home Breaking News पृथ्वी के बेहद करीब से आज शाम गुजरेंगे दो बड़े एस्टेरॉयड, जानिए...

पृथ्वी के बेहद करीब से आज शाम गुजरेंगे दो बड़े एस्टेरॉयड, जानिए इससे किसे है खतरा

0
545

आज शनिवार 14 सितंबर की शाम को पृथ्वी के बेहद करीब से दो बड़े एस्टेरॉयड (धूमकेतु) गुजरने वाले हैं। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि, ये दोनों धूमकेतु पृथ्वी की कक्षा से होकर गुजरेंगें। 2000 QW7 और 2010 C01 नाम के ये दो बड़े धूमकेतु पृथ्वी और चंद्रमा के बीच से होकर गुजरेंगे।

इसे भी पढ़े: विक्रम लैंडर का पता लगाने में अब नासा करेगा मदद, NASA का ऑर्बिटर मंगलवार को भरेगा उड़ान

नासा ने बताया कि, 2000 QW7 नाम का  पहला एस्टेरॉयड(धूमकेतु) 950 से लेकर 2100 फुट का हो सकता है। 2000 QW7 धूमकेतु 14 सितंबर को भारतीय समय शाम 5 बजकर 30 मिनट पर पृथ्‍वी की कक्षा के पास से गुजरेगा। नासा नें जानकारी में बताया गया है कि, 2010 C01 नाम का एस्टेरॉयड(धूमकेतु) 400 से 850 फुट का है, जो भारतीय समयानुसार 14 सितंबर की रात 11 बजकर 42 मिनट पर पृथ्‍वी की कक्षा के पास से निकलेगा।”

2013 में रूस के शहर से टकराया था एस्टेरॉयड

इन दोनों एस्टेरॉयड(धूमकेतु) के आकार को लेकर भी नासा ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया है कि, इन दोनों एस्टेरॉयड(धूमकेतु) का आकार दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा जितना है। जानकारी देते हुए बता दें कि, बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर बताई जाती है|

नासा के एक अधिकारी ने बताया कि, “कक्षा(Orbit) की जांच के बाद पृथ्वी पर इसका कोई खतरा नहीं है।” नासा इन दोनों धूमकेतुओं(एस्टेरॉयड) पर लगातार  अपनी नजर रखे हुए है।  

इसे भी पढ़े: रोवर का 15 साल का ऐतिहासिक सफर हुआ खत्म – अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने किया एलान