Redmi Note 8 सीरीज के साथ RedmiBook 14 के अपग्रेडेड वर्जन आज होंगे लॉन्च

0
369

आज गुरूवार 29 अगस्त को भारत में Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi द्वारा चीन के बीजिंग में एक बड़ा इवेंट किया जाएगा| जिसमें  बहुत सारे प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग की जाएगी| आज के इवेंट में Xiaomi की Redmi Note 8 सीरीज लॉन्च हो रही है| इसी के साथ ही कंपनी अपने पहले स्मार्ट टीवी यानी Redmi TV को भी लॉन्च करेगी| इसके अतिरिक्त कम्पनी मौजूदा RedmiBook 14 के अपग्रेडेड वर्जन को भी लॉन्च कर देगी|

Advertisement

इसे भी पढ़े: 4 रियर कैमरे से लैस Oppo Reno 2 आज भारत होगा लॉन्च, जानिए Specification and Features

बता दें कि, Redmi के लॉन्च इवेंट की शुरुआत कर दी गयी है| यदि आपको लॉन्च इवेंट को लाइव देखना है, तो आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाइव भी देख सकेंगे| इस लॉन्चिंग के पहले ही Redmi Note 8 सीरीज, Redmi TV और नए RedmiBook 14 की कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां जारी कर दी गई हैं |

Redmi Note 8 और Redmi Note 8 pro दोनों ही स्मार्टफोन्स में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है| Redmi Note 8 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है, वहीं Note 8 Pro में MediaTek Helio G90T प्रोसेसर यूजर्स को उपलब्ध कराया गया है|  

वहीं लीक्ड रिपोर्ट्स के मुताबिक,  Redmi Note 8, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट्स में आएगा और इनकी कीमत क्रमश: RMB 1,799 (लगभग 18,000 रुपये) और RMB 2,099 (लगभग 21,000 रुपये) तय की गई | वहीं Redmi Note 8 को 4GB + 64GB वेरिएंट में लॉन्च होगा और इसकी कीमत RMB 1,199 (लगभग 12,000 रुपये) तक तय की जा सकती है|  

इसे भी पढ़े: जियो फाबइर सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई शुरू, ऐसे करे अप्लाई

Advertisement