Home Politics Election कांग्रेस से जुड़ने के बाद उर्मिला मातोंडकर को मिला टिकट, जानिए कहाँ...

कांग्रेस से जुड़ने के बाद उर्मिला मातोंडकर को मिला टिकट, जानिए कहाँ से है प्रत्याशी

0
265

उर्मिला मातोंडकर भारत की मशहूर फिल्म अभिनेत्री है, इन्होंने फिल्म इंडस्ट्रीज में बहुत ही बड़ा मुकाम बनाया है| अब इन्होंने राजनीति की तरफ रुख किया है, दो दिन पहले ही इन्होंने कांग्रेस में शामिल हुई थी| आज इनकों उत्तरी मुंबई से कांग्रेस की तरफ से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया है, 27 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी|

ये भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार निरहुआ ने सीएम योगी की मौजूदगी में ज्वाइन की भाजपा

कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण करते समय उन्होंने कहा था कि “बचपन से उन्हें महात्‍मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्‍लभ भाई पटेल के विचारों ने प्रभावित किया है। इसलिए मैंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है”| उर्मिला मातोंडकर ने यहाँ पर यह भी स्पष्ट कर दिया था, कि वह लंबे समय तक राजनीति में रहेंगी| उन्होंने कहा था, कि ” संविधान पर कहीं न कहीं आज प्रहार हो रहा है”, उनका इशारा भाजपा की ओर था|

अभी तक उत्तरी मुंबई की सीट भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के पास रही है| कांग्रेस को हमेशा से ही इसके लिए कड़ा मुकाबला करना पड़ा है| पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के संजय निरूपम चुनावी मैदान में थे| इन्हें भारी मतों से हार का सामना करना पड़ा था| चौथे चरण में 29 अप्रैल को उर्मिला मातोंडकर का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगा|

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने भाजपा पर किया पलटवार

Malcare WordPress Security