UP के सोनभद्र जिले में जमीन विवाद को लेकर, दो गुटों में चली गोली 9 लोगों की मौत

0
358

लोगों के रोंगटे खड़े का देना वाला एक मामला सामना आया है| बता दें, कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में 9 लोगों की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है| बताया जा रहा है कि, जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई जबकि फायरिंग में 6 लोग घायल भी हुए हैं|

Advertisement

इसे भी पढ़े: मुंबई में बड़ा हुआ हादसा: 4 मंजिला इमारत गिरी, लगभग 50 से भी ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका

इतने लोगों की एक साथ जान लेनी वाली यह घटना सोनभद्र के घोरावल कस्‍बे के उभ्भा गांव की है, जहां जमीन को लेकर विवाद चल रहा था| इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया, कि 9 लोगों ने इसमें अपनी जान गँवा दी| अब वहीं सूचना मिलने के बाद घोरावल पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है| इसके अलावा पुलिस अधीक्षक भी घटनास्‍थल पहुंच चुके हैं|

देश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए मृताकों के परिवारों से संवेदना व्‍यक्‍त है, और घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल इलाज की बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं|

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को स्वयं इस मामले पर नजर रखने का आदेश दिया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे|

इसे भी पढ़े: अब तक हादसे में हो चुकी है 16 लोगो की मौत, Sniper Dogs की मदद से किया जा रहा सर्च ऑपरेशन

Advertisement