पत्नी को लगी TikTok की लत और अलग हो गई अपने ही पति से

    0
    263

    सोशल वीडियो ऐप टिकटॉक (TikTok) की लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। टिकटॉक के चक्कर में पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है, और ऐसा अनुमान है, कि यदि इसे प्रतिबंधित न किया गया तो बहुत से लोग इसका शिकार हो सकते है| चीनी कंपनी की यह ऐप भारत में पिछले कई महीनों से विवाद में है, और दो महीने पहले इस पर प्रतिबंध तक लगाया गया था| हालांकि, बाद में यह बैन हटा लिया गया।

    Advertisement

    ये भी पढ़े: सोशल मीडिया कैसे बना रहा है आपको बीमार : जान लीजिये आप भी

    टिकटॉक की लत से सम्बंधित एक और मामला सामने आया है| झारखंड के जमशेदपुर में टेल्को निवासी एक महिला को टिकटॉक की ऐसी लत लगी है, कि वह अपने पारिवारिक सदस्यों को भूल गयी है, यहाँ तक कि उसने अपने पति को ठुकरा दिया है|  यह महिला टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहती है, पति समझाने की कोशिश करता है, तो मारपीट तक की नौबत आ जाती है|

    पति ने आरोप लगाते हुए कहा, कि उसकी पत्नी टिकटॉक में वीडियो बनाकर यू-ट्यूब में अपलोड करती है| इसके लिए वह दो से तीन दिनों तक घर से बाहर रहती है| जिसका कारण पूछने पर कहती है, कि वह पैसे कमा रही है| यहाँ तक कि उसकी बेटी ने भी बताया, कि मां उसके पिता से मारपीट करती है| रोशन ने एसएसपी को दिए आवेदन में पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है|

    ये भी पढ़ें: सेल्फी के साइड इफेक्ट : यहाँ पढ़ लें क्या कहती है स्टडी

    क्या है TikTok

    टिकटॉक एक सोशल मीडिया एप्स है, जो शार्ट मोबाइल वीडियो बना कर शेयर करने की सुविधा प्रदान करता है| यह एक सोशल  मीडिया प्लेटफार्म है जहाँ पर आप लोगो से कनेक्ट हो सकते हैं, साथ ही साथ वीडियो चैटिंग के अलावा आप यहाँ पर तरह तरह के वीडियो भी बना सकते हैं| यह एप पूरे वर्ल्ड में सबसे ज्यादा डाउनलोड और उपयोग किया जाने वाला एप है|

    टिकटॉक की लत एक महामारी

    साइबर के एक्सपर्ट्स बताते हैं, कि स्मार्ट फोन और सोशल मीडिया की दुनिया में टिकटॉक तेजी से फैलती एक महामारी की तरह है| टिकटॉक की लत जिसे एक बार लत जाती है, वह इससे जल्दी छुटकारा नहीं पा सकता, क्योंकि इसके आगे उस व्यक्ति का मन किसी अन्य कार्य में नहीं लगता, वह सिर्फ इसी दुनिया में खोया रहता है| इसलिए इसकी लत न लग जाये, इसका ध्यान रखें|

    ये भी पढ़ें: हमेशा कान में हैडफ़ोन लगाए रहते हैं तो आपके लिए ही है ये चेतावनी

    Advertisement