प्याज सुंदरता और सेहत की रक्षा के साथ, जानें और भी इसके चमत्कारी गुणों के बारे में

0
330

वैसे तो प्याज का इस्तेमाल सब्जी, दाल एवं सलाद में किया जाता है, लेकिन क्या आपको मालूम है, कि प्याज सुंदरता और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है|  यह शरीर में काफी समस्याओं को दूर करता है, इसलिए जानलीजिये प्याज के चमत्कारी गुणों के बारे में|

Advertisement

इसे भी पढ़े: अगर रहना है मॉनसून हेल्दी तो न खाएं ये 6 चीजें – जानिए इनके बारे में

प्याज के फायदे 

आयुर्वेद में प्याज को पलांडू कहा जाता हैं। प्याज में प्रोटीन 1.2%, कार्बोहाइड्रेट 11.6%, तथा कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन सी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं आयुर्वेद के मुताबिक़, प्याज का प्रयोग शरीर पर बाहरी और आंतरिक दोनों ही रूपों में किया जा सकता है और इससे भरपूर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

बुखार में लाभदायक 

यदि  किसी व्यक्ति के बुखार है, तो उसे ठीक करने के लिए प्याज के पत्तों को एक गिलास पानी में आधा गिलास होने तक उबाले, फिर इसे ठंडा करके पी लें| इससे बुखार में काफी आराम मिल जाता है|

डायबिटीज में सहायक 

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती रहती हैं उन्हें प्याज, अजवाइन, कलौंजी और मेथी के बीजों को एक समान मात्रा में मिलाकर पीसकर एक-एक चम्मच नियमित रूप से खाने से डायबिटीज की समस्या हमेशा नियंत्रित बनी रहेगी|

कफ को बाहर निकालनें में सहायक  

जिन लोगो को कफ की समस्या हो जाती हैं, वो प्याज को हल्का गर्म करके उसका रस निकालकर उसमें थोड़ी सी चीनी मिलाकर खाएं| इससे कफ धीरे-धीरे बाहर निकल जाता है|

बालों के लिए लाभकारी

प्याज बालों की झड़ने की समस्या दूर करता है| बालों में डैंड्रफ होने पर प्याज के पत्तों के रस और धतूरे के पत्तों के रस को एक साथ मिलाकर लगाने से डैंड्रफ खत्म हो जाएगा और बालों में चमक लाने के लिए प्याज के रस के साथ आंवले का रस, एलोवेरा का रस मिलाकर  लगाने से बाल बहुत ही सिल्की और चमकदार हो जाते है|  

जहरनाशक है प्याज 

यदि किसी के कुत्ता काट ले तो प्याज के रस में चूना मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाने से कुत्ते का जहर खत्म हो जाता है। इसके अलावा प्याज के बीजों को कलौंजी के बीजों के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से भी कुत्ते, बिच्छू, मधुमक्खी जैसे कई अन्य जहरीले कीड़ों के काटने का असर भी बहुत काम हो  जाता है।  

इसे भी पढ़े: कैंसर से लेकर डायबिटीज में भी बहुत लाभकारी है जामुन

Advertisement