Xiaomi ने नया स्मार्टफोन Redmi 8A भारत में किया लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

0
414

आज बुधवार 25 सितंबर को Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 8A लॉन्च कर दिया है। कम्पनी ने अपने इस स्मार्टफोन को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ Rs 6499 में लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन सेल के लिए सितम्बर 29 से Flipkart पर उपलब्ध हो जाएगा, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में|   

Advertisement

इसे भी पढ़े: Xiaomi के दो 5G स्मार्टफोन Mi MIX 4 Alpha और Mi 9 Pro आज हुए लांच

जाने फीचर्स के बारे में 

यूजर्स को यह फोन तीन कलर Midnight Black, Ocean blue और Sunset Red में उपलब्ध होगा। इस फोन में Aura वेव ग्रिप डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है| कंपनी ने दावा किया है कि, इस ग्रिपडिजाइन के साथ फोन यूजर्स के हाथ से नहीं फिसलेगा और अन्य स्मार्टफोन्स की तरह इस पर यूजर के हाथ या फिंगरप्रिंट के निशान नहीं पड़ेंगे। Redmi 8A में 6.22 इंच एचडी डिस्प्ले के साथ टॉप पर डॉट नॉच मौजूद है। फोन के फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन उपलब्ध कराया गया है।

Redmi 8A  में यूजर्स को 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह फोन यूएसबी टाइप C सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। Redmi के अन्य फोन्स की तरह इसमें भी P2i कोटिंग  का इस्तेमाल किया गया है। इसमें  वायरलेस FM रेडियो फीचर है।

फोन की परफॉरमेंस के लिए, यूजर्स को Redmi 8A में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है| इसके साथ ही इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। इसकी स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाये जाने की भी सुविधा है। Redmi 8A के रियर पर 12MP सोनी IMX363 सेंसर के साथ ड्यूल PD ऑटोफोकस, AI पोर्ट्रेट मोड और AI सीन डिटेक्शन जैसे फीचर्स उपलब्ध कराये गए हैं|

वहीं इसके फ्रंट में 8MP AI सेल्फी कैमरा मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फोन में AI फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है। इसमें केवल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।

इसे भी पढ़े: आज से iPhone यूजर्स को मिलेगा iOS 13.1 सॉफ्टवेयर अपडेट, जानिए इसके फीचर्स और फायदे

Advertisement